Search

 
 
 

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज पहुंची जांच टीम, छात्र नेताओं के दो पक्षों में चले लात-घूंसे

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में गुरुवार को कोल्हान विश्वविद्यालय की एक जांच टीम सिंडिकेट सदस्य राजेश शुक्ल के नेतृत्व में पहुंची. यहां यह टीम छात्र संघर्ष मोर्चा व अन्य छात्र संगठनों द्वारा प्राचार्य डॉ अमर सिंह के खिलाफ लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने पहुंची थी. टीम शिकायतकर्ताओं का पक्ष लेने अभी कॉलेज परिसर स्थित आईक्यूएसी भवन में पहुंची ही थी कि छात्र नेताओं के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भीम सेन मुर्मू और जेसीएम के जिलाध्यक्ष कृष्णा कामत के बीच मारपीट हुई. हालांकि बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया गया. इसक बाद टीम ने जांच आरंभ की. टीम ने शिकायतकर्ताओं से एक-एक कर उनका पक्ष दर्ज किया. [caption id="attachment_600733" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JCC-1A.jpg"

alt="" width="600" height="376" /> जांच के दौरान पूछताछ करती जांच टीम.[/caption] इसे भी पढ़ें : जगरनाथ">https://lagatar.in/jagarnath-mahato-was-an-unbeatable-warrior-ravindra-nath-mahato/">जगरनाथ

महतो एक अपराजेय योद्धा थे- रविंद्र नाथ महतो
जांच टीम में टीम के चेयरमैन राजेश शुक्ल के अलावा विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ मनोज महापात्रा और जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसपी महालिक शामिल थे. श्री शुक्ल ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर विश्वविद्यालय और राजभवन को भेज दी जायेगी. वहीं कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने कहा कि आरोपों में किसी तरह की सत्यता नहीं है. जांच के बाद सबकुछ साफ हो जायेगा. बता दें कि उक्त छात्र संगठनों की ओर से कॉलेज के प्राचार्य पर डॉ सिंह के खिलाफ कई आरोप लगाये गये हैं. इस संबंध में शिकायकर्ताओं के द्वारा राजभवन में लिखित शिकायत की गयी थी, जिसके बाद राजभवन की ओर से कोल्हान विश्वविद्यालय को जांच की जिम्मेवारी सौंपी गयी थी. उसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जो आज जांच के लिए कॉलेज पहुंची थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही