Search

 
 
 

जमशेदपुर : जयराम सिंह हत्याकांड में आइओ राजीव सिंह की हुई गवाही

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : टाटा स्टील के सुरक्षा अधिकारी जयराम सिंह हत्याकांड में शनिवार को एडीजे वन संजय कुमार उपाध्याय की अदालत में आइओ राजीन कुमार सिंह की गवाही हुई. मामले में अबतक कुल 9 लोगों की गवाही हो चुकी है. एक दिन शुक्रवार को पहले मामले में दो तत्कालीन न्यायिक दंडाधिकारी अनिल कुमार पांडेय और अनिल कुमार तिवारी की गवाही हुई थी. यह गवाही वीसी के माध्यम से पूरी की गयी थी. वीसी से गवाही के समय अदालत में विक्रम शर्मा भी उपस्थित था. वह लगातार चार दिनों से कोर्ट में अपनी हाजिरी लगा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-life-imprisonment-to-6-including-ravidas-in-shashi-paswan-murder-case/">जमशेदपुर

: शशि पासवान हत्याकांड में रविदास समेत 6 को उम्रकैद

अब 13 फरवरी को होगी गवाही

जयराम सिंह हत्याकांड में एडीजे वन की अदालत में अब अगले माह 13 फरवरी से फिर लगातार से इस मामले में गवाही होगी. मामले में अभी कुल 7 लोगों की गवाही होनी बाकी है. गवाही के समय विक्रम शर्मा कोर्ट में सशरीर उपस्थित होगा.

चार अक्टूबर 2008 को मारी गयी थी गोली

घटना के दिन 4 अक्टूबर 2008 को दुर्गापूजा के दौरान जयराम सिंह अपनी पोती के साथ जुबली पार्क से मॉर्निंग वाक कर बाग-ए-जमशेद के पास से घर की तरफ जा रहे थे. इस बीच ही चौक पर उनको गोली मारी गयी थी. गोली लगने से वे घायल हो गये थे और उन्हें इलाज के लिये टीएमएच में भर्ती कराया गया था. यहां पर इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी थी. घटना के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन जांच में पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-initiative-of-ssp-the-lock-was-broken-in-the-presence-of-the-magistrate/">जमशेदपुर

: एसएसपी की पहल पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तोड़ा ताला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही