Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : तिरुपति, रामेश्वरम समेत दक्षिण भारत के मुख्य धार्मिक स्थलों का दर्शन कराएगी आईआरसीटीसी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : तिरुपति और रामेश्वरम के साथ–साथ दक्षिण भारत के मुख्य धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की ओर से भारत गौरव ट्रेन 25 अक्टूबर को गोड्डा स्टेशन से चलाई जाएगी. वहीं यह ट्रेन 5 नवंबर को यह ट्रेन अपनी यात्रा समाप्त करेगी. इसकी जानकारी आईआरसीटीसी के मुख्य पर्यवेक्षक निखिल प्रसाद ने सोमवार को पत्रकारों को दी. उन्होंने बताया कि ट्रेन में कुल 800 यात्री ही सवार हो सकते हैं. जिसमे 590 स्लीपर और 210 एसी में बुकिंग की जा सकती है. इस ट्रेन में 8 स्लीपर और 3 एसी कोच होंगे. सभी एलएचबी कोच होंगे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-bjp-members-celebrated-the-birth-anniversary-of-pandit-deendayal-upadhyay/">चक्रधरपुर

: भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

खड़गपुर से होगी बोर्डिंग

निखिल ने बताया कि ट्रेन में रेल यात्री 11 रात और 12 दिन यात्रा कर सकेंगे. इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए एसी कोच के लिए प्रति यात्री एसी स्टैंडर्ड के लिए 33,300, एसी कंफर्ट के लिए 36,400 रुपए और स्लीपर क्लास के लिए 21,390 रुपए प्रति व्यक्ति देने होंगे. यह ट्रेन गोड्डा से खुलकर भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बरहरवा, पाकुड़, रामपुर हाट, बोलपुर शांतिनिकेतन, बर्धमान, कोलकाता, खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड जंक्शन होते हुए जाएगी. टाटानगर से जाने वाले यात्री खगड़पुर से बोर्डिंग कर सकते हैं. रेलवे की ओर से उन्हें टाटानगर से खगड़पुर जाने के लिए किराया दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि ट्रेन में क्लास के अनुसार सुविधाएं दी जाएंगी. सभी को शाकाहारी भोजन दिया जाएगा वहीं यात्रियों के लिए बीमा होगा. इसके अलावा ट्रेन में स्कॉट और सुरक्षा की भी व्यवस्था रहेगी. उन्होंने बताया कि यात्री irctctourism.com से या फिर रेलवे के काउंटर से टिकट की बुकिंग कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-all-three-mines-of-sail-won-11-awards-in-ccqc-competition/">किरीबुरू

: सीसीक्यूसी प्रतियोगिता में सेल के तीनों खदानों ने जीते 11 पुरस्कार

इन स्थलों का कर सकेंगे दर्शन

यात्री तिरुपति, मीनाक्षी मंदिर, रामेश्वरम, कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम के दर्शन कर सकते हैं. ट्रेन पर सवार होने के बाद सभी यात्रियों को घूमने के लिए अच्छी व्यवस्था होगी. एसी कोच वाले यात्रियों के लिए होटल की व्यवस्था आईआरसीटीसी करेगी, जबकि स्लीपर क्लास को डोरमेट्री में ठहराने की सुविधा है. प्रेसवार्ता में आईआरसीटीसी टूरिज्म के मुख्य पर्यवेक्षक निखिल प्रसाद, सुखदेव बेहरा और मधुबंती राय चौधरी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही