Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर भगवामय हुई लौहनगरी, शोभा यात्रा में हजारो लोग हुए शामिल

Jamshedpur (Sunil Pandey) : हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सोमवार को जमशेदपुर में तीन जगहों से भव्य शोभा यात्रा निकली. जिसमें हजारो लोग शामिल हुए. गाजे-बाजे, डीजे की धून के साथ हाथों में केशरिया ध्वज लिए हिंदूवादी जय श्रीराम एवं जय हनुमान का जयघोष करते चल रहे थे. वहीं प्रशासन की ओर से शोभा यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे. पहली शोभा यात्रा नव वर्ष यात्रा समिति के अध्यक्ष रामबाबू तिवारी के नेतृत्व में डिमना मैदान (अयोध्या धाम) से निकली. दूसरी शोभा यात्रा एग्रिको मैदान से निकली. डिमना से निकली शोभा यात्रा को देखते हुए डिमना रोड को वन-वे किया गया था. पैदल, मोटरसायिकल एवं चारपहिया वाहनों में सवार हिंदूवादी नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे. देर शाम उक्त शोभा यात्रा साकची स्थित सुभाष मैदान (आम बगान) पहुंची. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dr-poonam-sahai-surrenders-in-court-in-abm-college-scam-case/">जमशेदपुर

: एबीएम कॉलेज घोटाला मामले में डॉ पूनम सहाय ने कोर्ट में किया सरेंडर

ये लोग हुए शामिल

जहां भारत माता की आरती के साथ शोभा यात्रा का समापन हुआ. इससे पहले डिमना चौक स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज मैदान में हिंदूवादी नेताओं को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया गया. नव वर्ष यात्रा समिति की शोभा यात्रा में मृत्युंजय सिंह, दशरथ शुक्ला महेश सिंह, निरज सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, मृत्युंजन कुमार, दशरथ चौबे, सर्वजीत तिवारी, बिपीन झा नितीन त्रिवेदी समेत अन्य लोग मौजूद थे.सहित काफी संख्या में लौग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-day-and-women-empowerment-program-organized-in-graduate-college-2/">जमशेदपुर

: ग्रेजुएट कॉलेज में महिला दिवस एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

एग्रिकों से निकली यात्रा में विधायक सरयू हुए शामिल

[caption id="attachment_586411" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/hindu-nav-varsh1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक सरयू राय[/caption] हिन्दू जन जागरण मंच की ओर से सोमवार को हिन्दू नववर्ष के पूर्व संध्या पर एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से शोभा यात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए. दो घंटे से ज्यादा से समय तय कर शोभा यात्रा आम बगान मैदान पहुंची. जहां भारत माता की आरती की गई. इससे पहले विधायक सरयू राय ने हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भारत की अखंडता को कोई खंडित नहीं कर सकता है. कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है तथा एक रहेगा. दिल्ली में बैठी मजबूत सरकार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत का मान दुनिया में बढ़ा है. दुनिया भारत का लोहा मानने लगी है. यह सारा कुछ देशवासियों की एकता का परिणाम है. अब किसी भी विदेशी ताकत का सामना करने के लिए देश अकजूट है. उन्होंने हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को हिंदू नव वर्ष की बधाई दी. साथ ही सभी से हिंदू पंचांग, कैंलेंडर एवं संस्कारों का पालन करने की अपील की. इसे भी पढ़ें : रामनवमी">https://lagatar.in/ranchi-police-on-alert-regarding-ram-navami-ssp-inspected-sensitive-areas/">रामनवमी

को लेकर अलर्ट पर रांची पुलिसः SSP ने संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर निकाले गए शोभा यात्रा में महिलाओं की अच्छी-खासी उपस्थिति दिखी. कुछ महिलाएं पैदल तो कुछ मोटरसायिकल से शोभा यात्रा में शामिल हुई. महिला शक्ति के अलावे शोभा यात्रा में अमित शर्मा, पप्पू राव, मनोज सिंह उज्जैन, मनीष सिंह एक हिन्दुस्तानी, मंजू सिंह, सुधीर सिंह, ऋषि पाण्डेय, संजीव आचार्य, श्रवण पासवान, चंद्रेश्वर पाण्डेय, राजू सोनी, रुपेश सिंह, राम सिंह एवं अन्य कई प्रबुद्धजनों को शामिल किया गया है. साथ ही यात्रा संचलन सह सुरक्षा प्रमुख के रुप में सुमित साहू, काशी प्रधान, दीपू ओझा, नवीन कुमार, बल्कार सिंह, रोचित जायसवाल, भूपेश सिंह, शुभम विश्वकर्मा, राजकुमार सिंह, अमरेश कुमार राय, मार्टिन लेजरस, विनीत सहगल, साकेत सिंह उज्जैन, आजाद गिरी समेत अन्य शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-batbaazi-organized-on-world-poetry-day-at-karim-city-college-inzamam-aziz-awarded-for-best-performance/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में विश्व कविता दिवस पर बैतबाज़ी आयोजित, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए इंजमाम अजीज पुरस्कृत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही