Search

जमशेदपुर : गोली लगने से घायल इरशाद की इलाज की दौरान टीएमएच में मौत

Jamshedpur (Rohit kumar) :  मानगो उलीडीह थाना अंतर्गत हयातनगर में मो इरशाद को गोली मार दी गई थी. मो इरशाद को इलाज के लिए एमजीएम में भर्ती कराया गया था जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया. टीएमएच में इलाज के दौरान इरशाद की मौत हो गई. रात लगभग 9.15 बजे उसकी मौत हुई. इधर, घटना के बाद से पुलिस लगातार अपराधियों की पहचान में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-railway-worker-died-after-falling-from-south-bihar-express-between-badabambo-railway-station/">चक्रधरपुर

: बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के पास साउथ बिहार एक्सप्रेस से गिरकर रेलकर्मी की मौत

ईद के दिन हुआ था विवाद

इरशाद के फुफेरे भाई शहनवाज ने फायरिंग का आरोप हयातनगर उपर बस्ती निवासी शहबाज पर लगाया है. शाहनवाज ने बताया था कि ईद के दिन ऊपर बस्ती और नीचे बस्ती के बच्चों के बीच विवाद हुआ था. हालांकि उस वक्त मामला सुलझ गया था. शुक्रवार दोपहर नीचे बस्ती के दो बच्चे भोलू और राज उपर बस्ती की ओर गए थे जहां उनपर शहबाज ने फायरिंग करने की कोशिश की पर गोली नहीं चली. बच्चे भागते हुए इरशाद के पास पहुंचे और उसे सारी घटना बताई. इरशाद शहनवाज के पास गया और बातचीत करने लगा. इसी बीच शहनवाज ने उसपर फायरिंग कर दी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp