Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री के करीबी इस्माइल आजाद को अपराधियों ने मारी गोली, टीएमएच में भर्ती

 
Jamshedpur (Rohit kumar) :  मानगो चेपापुल के पास बाइक से आए अपराधियों ने शुक्रवार रात को साकची निवासी इस्माइल आजाद पर फायरिंग कर दी. गोली आजाद के बाएं कंधे पर लगी है. आजाद के साथ मौजूद लोगों ने अपराधियों का पीछा भी किया पर अपराधियों उनपर भी फायरिंग की ओर तेजी से पारडीह की ओर फरार हो गए. घटना के बाद आजाद को घायल अवस्था में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया. इधर, सूचना पाकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे और घायल का हाल चाल जाना. बता दें कि घायल इस्माइल आजाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के काफी करीबी माने जाते हैं. इसे भी पढ़ें : लोक">https://lagatar.in/folk-singer-neha-singh-rathore-again-in-limelight-have-you-heard-bihar-mein-ka-ba-season-2/">लोक

गायिका नेहा सिंह राठौर फिर सुर्खियों में, बिहार में का बा..Season 2 सुना आपने

बाइक से आए अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

प्रत्यक्षदर्शी अयान ने बताया कि आजाद स्काई टच टावर के पास अपने कार के पास खड़े थे तभी उनके पास आर्मी का टीशर्ट पहना एक व्यक्ति आया. उसने हेलमेट पहन रखा था. उसने बंदूक निकली और आजाद को गोली मार दी. अपराधी भागते हुए पास ही बाइक पर खड़े अपने साथी के पास पहुंचा. सभी उसका पीछा करने लगे तो अपराधियों ने उनपर भी फायरिंग की. दोनों अपराधी परडीह की ओर फरार हो गए.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही