Search

 
 
 

जमशेदपुर : श्रावणी मेला को लेकर पौसेता स्टेशन पर इस्पात और एर्नाकुलम एक्सप्रेस का होगा ठहराव

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : श्रावणी मेला को लेकर चक्रधरपुर मंडल के पौसेता स्टेशन पर हावड़ा-कांताबाजी इस्पात एक्सप्रेस और टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव दिया गया है. यह ट्रेनें 8 जुलाई से 27 अगस्त तक हर शनिवार और रविवार को पौसेता स्टेशन पर रुकेगी. इसको लेकर नवयुवक बोलबम संघ ने चक्रधरपुर मंडल को पत्र लिखा था ताकि श्रावणी मेले में आने वाले लोग भंडारा में शामिल हो सके. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-cultural-program-organized-on-guru-purnima/">चाकुलिया

: गुरु पूर्णिमा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

महादेवशाल मंदिर में खुलेगा टिकट काउंटर

चक्रधपुर रेल मंडल श्रावणी मेले के लिए महादेवशाल मंदिर में अतिरिक्त जनरल टिकट काउंटर खोलेगा. इन टिकट काउंटर के खुलने से लोगों को टिकट लेने में आसानी होगी. वहीं चक्रधरपुर मंडल की पहल पर दक्षिण पूर्व रेलवे सावन तक लंबी दूरी की सात ट्रेनों को महादेवशाल स्टेशन पर अप-डाउन में ठहराव देता है. टाटानगर से खुलने वाली ट्रेनें भी महादेवशाल स्टेशन पर रुकती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही