Search

 
 
 

जमशेदपुर : जिला परिषद की बैठक में पेयजल, सड़क, अतिक्रमण का मुद्दा उठा

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : साकची स्थित परिषद कार्यालय में बुधवार को जिला परिषदों की बैठक आयोजित हुई. इसमें कुल 18 प्रस्तावों पर चर्चा हुई. पिछली बैठक में पारित प्रस्तावों का अनुपालन करने और प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई. बैठक में सभी जिला पार्षद के वार्डों में पार्षदों के फंड से दो-दो हाई मास्क और सौ स्ट्रीट लाइट लगाने को मंजूरी दी गई. पार्षदों ने डीएमएफटी फंड में हिस्सेदारी, जिले में 100 आंगनबाड़ी केंद्र बनाने, जिला परिषद को डिजिटलाइजेशन और प्लास्टिक मुक्त करने पर सहमति बनी. बैठक में जिला परिषद के सदस्यों को उनके पार्षद फंड से हाई मास्क लाइट और सौ स्ट्रीट लाइट लगाने को मंजूरी मिलने पर सभी जिला पार्षदों ने स्वागत किया. पार्षदों का कहना था कि उन्हें 30 लाख रुपये मिलते हैं, जो क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त नहीं है. इसलिए डीएमएफटी फंड से पारित होने वाली योजनाओं में जिला पार्षदों को भी हिस्सेदारी दी जाए. जिप सदस्य परितोष सिंह ने मतस्य विभाग की जमीन का अतिक्रमण बिल्डर द्वारा किये जाने की बात रखी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-irregularities-in-govindpur-drinking-water-supply-scheme-warning-of-agitation/">जमशेदपुर

: गोविंदपुर पेयजलापूर्ति योजना में अनियमितता, आंदोलन की चेतावनी

कंडम भवन को गिरा कर तैयार होगा मॉल

इस पर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने इस मसले पर विचार करने का आश्वासन दिया है. वर्ष 2024 में बहरागोड़ा सुभाष मेला सौरात की डाक राशि 31 लाख में बंदोबस्त की गई है जिला परिषद की ओर से आवंटित दुकानों का कोरोना काल का किराया माफ कर दिया जाएगा. ग्रामीण इलाकों में हाथियों के उत्पात से बचने के लिए लाइट और पटाखा भी बांटने के लिए वन विभाग को निर्देश दिया गया है. इसके अलावा 13 पंचायत भवन निर्माण के लिए आवंटन उपलब्ध कराया गया है. बैठक में यह भी तय हुआ कि जिला परिषद कार्यालय के पास कंडम घोषित कर दिये गये भवन को गिरा कर मॉल तैयार किया जायेगा. इससे होनेवाली आमदनी से जिला परिषद के कई कार्यों का संचालन किया जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही