Search

 
 
 

जमशेदपुर : लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलना गर्व की बात : सरयू राय

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने का एलान किया गया है. इसके बाद से तमाम भाजपा के साथ विभिन्न दलों के नेताओं में खुशी की लहर है. इस पर खुशी जताते हुए विधायक सरयू राय ने कहा है कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलना नीति और सिद्धांतों को भारत रत्न मिलना है और यह गर्व की बात है. आज जो राम मंदिर का स्वरूप दिखाई पड़ा है इसका मुख्य श्रेय लालकृष्ण आडवाणी को ही जाता है. वर्ष 1984 में जब भारतीय जनता पार्टी के सिर्फ दो संसद सदस्य थे, तब उन्होंने शाह बानो प्रकरण के उपरांत क्षद्म धर्मनिरपेक्षवाद के विशेषण से पहचान करायी थी. उन्होंने पूरे जीवन में कभी भी नीति और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया. इसलिए देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलना बेहद ही गर्व की बात है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-space-usable-sanskrit-is-the-only-language-hence-nasa-is-using-it-dr-ashok-jha/">जमशेदपुर

: अंतरिक्ष में प्रयोग के लायक संस्कृत ही एकमात्र भाषा, इसलिए उपयोग कर रहा नसा : डॉ अशोक झा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही