Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सिदगोड़ा सबस्टेशन के निकट कचरे की आग के धुएं से सांस लेना हुआ मुश्किल, लोग परेशान

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिदगोड़ा सबस्टेशन के पास जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा बनाए गए अस्थायी कचरा डंपिंग यार्ड में आग लगी हुई है. इसे निकलने वाला जहरीला धुआं आसपास के क्षेत्र में फैल रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में स्थानीय निवासी विजय नारायण सिंह ने कहा कि एक तो कचरा के दूर्गंध से लोग पहले ही परेशान है. वहीं आए दिन जेएनएसी द्वारा कचरे के ढेर में आग लगा दिया जाता है. जिसके कारण निकलने वाले प्रदूषित धुएं से इलाके में रहना मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा कि डंपिंग यार्ड को शिफ्ट करने के संबंध में जेएनएसी को कई बार पत्र लिखा गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही हुई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-people-of-bishtupur-chuna-shah-mukhi-basti-met-mla-saryu-rai-for-the-demand-of-rehabilitation/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर चुना शाह मुखी बस्ती के लोग पुनर्वास की मांग को लेकर विधायक सरयू राय से मिले

लोगों की परेशानी दूर करने का प्रयास

वहीं जेएनएसी के नगर प्रबंधक रवि भारती ने कहा कि वर्षों के उक्त स्थान पर जेएनएसी द्वारा कचरा डंप किया जाता है. जेएनएसी द्वारा कचरे में आग नही लगाया जाता है. कचरा चुनने वालों द्वारा कूड़े के ढेर में आग लगा दी जाती है. उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को बुझा दिया गया है. एक सवाल के जवाब में भारती ने कहा कि जब तक डंपिंग यार्ड के लिए कोई अन्य स्थान चिन्हित नहीं हो जाता है तब तक वहीं कचरा डंप किया जाएगा. यह जरुर ध्यान रखा जाएगा कि लोगों को परेशानी ना हो. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही