Search

 
 
 

जमशेदपुर: देश की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना हमारा कर्तव्‍य- कर्नल शांडिल्य

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): एनआईटी कैंपस में राज्य भर से आए 37 झारखंड बटालियन एनसीसी कैडेट्स का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को शुभारंभ हुआ. प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन कैंप कमांडेंट कर्नल संजय शांडिल्य कमांडिंग ऑफिसर 37 झारखंड बटालियन एनसीसी जमशेदपुर ने किया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-third-jharkhand-national-film-festival-inaugurated-at-st-marys-school/">जमशेदपुर

: सेंट मेरी स्कूल में हुआ तृतीय झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन

इन बातों का दिया जाएगा प्रशिक्षण

इस अवसर पर कर्नल संजय शांडिल्य ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेट को राष्ट्रीय एकता और अखंडता, पर्यावरण, रोड सेफ्टी, आपसी भाईचारा और राष्ट्रीय एकता का गुण सिखाया जाएगा. उन्होंने कहा कि भारत बहुरंगी संस्कृति व विविध भाषाओं और सर्वधर्म समभाव वाला अनोखा देश है. हमारा कर्तव्य है कि हम अपने देश की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाए.

शिविर में भाग ले रहे 550 एनसीसी कैडेट

इस शिविर में झारखंड से आए 550 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं. शिविर 17 अक्टूबर तक चलेगा. प्रत्येक दिन अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे. शिविर के अंत में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को सम्मानित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-40-thousand-more-is-being-charged-from-the-students-of-rambha-college-of-education-b-ed/">चाईबासा

: रम्भा कॉलेज ऑफ एजुकेशन बीएड के विद्यार्थियों से 40 हजार अधिक वसूल रहा शुल्क
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही