Search

जमशेदपुर : अस्थायी कर्मियों को स्थायी कराना यूनियन की जिम्मेवारी है : आरके सिंह

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की बैठक यूनियन आफिस में शुक्रवार को हुई. इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने की. यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने बैठक के एजेंडे को रखा. इस पर सभी कमिटी मेंबरों ने अपने विचार रखे. इसमें मुख्य रूप से कार्यस्थल के सुरक्षा उपायों पर यूनियन और प्रबंधन द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर उपस्थित सदस्यों ने विचार रखा. निर्धारित एजेंडे के तहत रुटीन वर्क के समस्याओं पर सदस्यों द्वारा चर्चा की गई. यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने अस्थायी कर्मियों के स्थायीकरण को लेकर हर स्तर पर प्रबंधन से वार्ता कर समाधान करने का आश्वासन कार्यकारिणी सदस्यों को दिया. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-union-minister-arjun-munda-laid-the-foundation-stone-of-eklavya-vidyalaya/">सिमडेगा

: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने एकलव्य विद्यालय का किया शिलान्यास
उन्होंने हाल के दिनों में उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में उप श्रमायुक्त धालभूम द्वारा पारित आदेश पर विस्तार से चर्चा की. बैठक में उपस्थित सदस्यों को विश्वास दिलाया कि यूनियन प्रबंधन से बात कर समाधान निकालेगी. अस्थायी मजदूरों को स्थायी कराने का काम यूनियन शुरू से ही प्राथमिकता के साथ कर रही है और आगे भी सम्मानजनक समाधान निकालने का हरसंभव प्रयास करेगी. महामंत्री ने कहा कि अस्थायी कर्मियों का स्थायीकरण की निर्णायक लड़ाई के लिए यूनियन कमर कस चुकी है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-vickys-all-round-performance-rival-club-beats-lattu/">चाईबासा

: विक्की का हरफनमौला प्रदर्शन, राइवल क्लब ने लट्टू को हराया
जमशेदपुर के स्थानीय स्तर पर प्रबंधन के साथ ही आवश्यकता पड़ी तो बॉम्बे व पुणे बोर्ड के वरीय पदाधिकारियों से बात कर हर हाल में स्थायीकरण का समाधान किया जायेगा. उन्होंने कहा कि प्रबंधन से वार्ता हुई है और संभवतः नवंबर से मासिक वेतन महीने के एक तारीख को कर्मचारियों के खाते में चली जायेगी. वहीं यूनियन के सलाहकार प्रवीण सिंह ने उपस्थित सदस्यों को बताया कि यूनियन अस्थायी मजदूर के स्थायीकरण का समाधान करेगी.  इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-of-netaji-subhash-university-made-villagers-aware/">जमशेदपुर

: नेताजी सुभाष विवि के विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को किया जागरूक
अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि अस्थायी कर्मचारी किसी प्रकार की चिंता और अफवाह में नही पड़ें. यूनियन पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अस्थायी कर्मचारियों के हित के लिए खड़ी है. यूनियन हरसंभव प्रयास कर रही है. बैठक का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा और धन्यवाद ज्ञापन एचएस सैनी ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//