Search

 
 
 

जमशेदपुर : घर-घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी- रघुवर

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : भाजपा बर्मामाइंस मंडल की कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को हुई. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पार्टी द्वारा घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत 13 अगस्त तक बर्मामाइंस के सभी घरों में तिरंगा लगाना है. ये सभी घरों के अलावा भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के घर पर भी लगाना है. एक एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी इसे सफल बनाने की है. उन्होंने सावन के तीसरे सोमवार को सूर्य मंदिर सिदगोड़ा जलाभिषेक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की. उन्होंने कहा हजारों की संख्या में महिलाएं एवं पुरूष कि बारीडीह हरि मैदान से जल ले कर सूर्य मंदिर स्थित शिवलिंग पर चढ़ाएंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-many-projects-of-rail-gail-nhai-are-pending-in-the-district-instructions-given-for-action/">जमशेदपुर

: जिले में रेल, गेल, एनएचएआई की कई परियोजनाएं हैं लंबित, कार्रवाई के दिए गए निर्देश
उन्होंने बताया कि पिछले दो साल से कोरोना के कारण यह जलाभिषेक यात्रा नहीं हो पाया था. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक झा महामंत्री सूरज कुमार सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी रामबाबू तिवारी गुरुगोविंद सिंह आजाद जिला महामंत्री राकेश सिंह राजेश कुमार सिंह,बलवान सिंह,अजय झा,सुरेंद्र मिश्रा,मिंटू मिश्रा,पिंटू पांडे, संतोष, प्रह्लाद मिश्रा, मीरा देवी, राम दुलारी देवी, लक्ष्मी यादव,गुड्डी कौर, मधु ताती, कैलाशपति देवी, सत्येंद्र रजक, योगेंद्र सिंह, सोनू, मनोज श्रीवास्तव, बर्मा कंसारी, धर्मनाथ, अजय राय, अशोक पांडे, शिबू मुखी, भूषण मुर्मू, वीरेंद्र सिंह, राममूर्ति, शशि रंजन उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही