Search

 
 
 

जमशेदपुर : सादगी से मनाई जाएगी 25 जून को स्व. सुधीर महतो की जयंती

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड सरकार के पुर्व उप मुख्यमंत्री व झामुमो के वरीय उपाध्यक्ष रहे स्व. सुधीर महतो की 61वीं जयंती समारोह का आयोजन 25 जून को किया जाएगा. समारोह का आयोजन स्थानीय शहीद निर्मल महतो स्मारक स्टेडियम कदमा में जिला समिति पूर्वी सिंहभूम द्वारा किया जाएगा. इस समारोह के आयोजन की जानकारी घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी. इस जयंती समारेह में जिला में स्थित सभी केन्द्रीय सदस्य, जिला के सभी पदाधिकारी व विधायकगण उपस्थित रहेंगे. स्टेडियम मैदान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी. इसे भी पढ़े :  रांची">https://lagatar.in/nadeem-injured-in-ranchi-violence-sent-by-air-ambulance-to-delhi-admitted-to-medanta/">रांची

हिंसा में घायल नदीम एयर एंबुलेंस से भेजा गया दिल्ली, मेदांता में भर्ती

जयंती सादगी पूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को दिया गया है निर्देश 

विदित हो कि जिला समिति पूर्वी सिंहभूम द्वारा निर्णय लिया गया है कि सभी प्रखंड समिति व नगर समिति और नगरपालिका स्तर की समिति अपने स्तर पर सामुहिक रूप से स्व. सुधीर महतो की जयंती सादगी पूर्ण तरीके से मनायेंगे. इस संबंध में घाटशिला विधायक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्व. सुधीर महतो की जयंती सादगी पूर्ण तरीके से मनाई जाएगी. इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़े :  किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-as-soon-as-the-monsoon-arrived-the-city-of-kiriburu-meghahatuburu-covered-a-sheet-of-fog/">किरीबुरु

: मानसून के दस्तक देते ही किरीबुरु-मेघाहातुबुरु शहर ने ओढ़ी कोहरे की चादर 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही