Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: बिजली व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन में थोड़ा वक्त लगेगा-जीएम

Jamshedpur (Dharmendra Kumar): आज बिजली की समस्या लोगों के परेशानियों का सबब बन कर रह गया है. जमशेदपुर के कंपनी क्षेत्रों को अगर छोड़ दे मानगो,बागबेड़ा,जुगसलाई, परसुडीह, बारीडीह, बागुननगर, बागुनहातु, गोविंदपुर क्षेत्र के लोग बिजली का आंख मिचौली से हमेशा परेशान रहते हैं. बिजली विभाग के लिये मौसम तो एक बहाना है. दरअसल संसाधन एवं मैनपावर की कमी विभाग की तमाम दावों की पोल पोल देता है. कंपनी एवं गैर कंपनी इलाकों में अंतर को बिजली की समस्या से समझा जा सकता है. गैर कंपनी क्षेत्रों में लोगों को बिजली की समस्या से कब निजात मिलेगी यह यक्ष प्रश्न बन कर रह गया है. इसे भी पढ़ें: वाराणसी">https://lagatar.in/varanasi-gyanvapi-case-debate-complete-verdict-reserved-district-judge-will-tell-on-september-12/">वाराणसी

ज्ञानवापी मामला : बहस पूरी, फैसला सुरक्षित, जिला जज 12 सितंबर को बतायेंगे, केस सुनने लायक है या नहीं

स्थिति में सुधार के लिये निरंतर प्रयास जारी

इस संबंध में लगातार संवाददाता ने जेबीवीएनएल के जीएम से श्रवण कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि बिजली व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन में थोड़ा वक्त लगेगा. इसके लिये हर स्तर पर कार्य करने का आवश्यकता है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्थिति में सुधार के लिये निरंतर प्रयास किए जा रहे है. शहरी क्षेत्रों 50 प्रतिशत पुराने तार एवं पोल को बदलने का काम पूरा हो चुका है. जब तक और 40 प्रतिशत का पूरा नही होगा तब तक हम यह कहने का स्थिति में नहीं हैं कि पूरी तरह बिजली का समस्याओं से लोगों को निजात मिल जाएगा. एक सवाल के जवाब में श्रवण कुमार ने कहा कि 2024 तक शेष 50 प्रतिशत काम पूर कर लिये जाने की संभावना है.

आंधी तूफान में 2 से 2.5 करोड़ का हुआ नुकसान

जीएम श्रवण कुमार ने बताया कि पिछले दिनों आए आंधी तूफान के कारण बिजली विभाग को लगभग 2.5 करोड़ का नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि केवल पूर्वी सिंहभूम में 150 बिजली के पोल का नुकसान हुआ है. वहीं सरायकेला-खरसावां और पश्चिम सिंहभूम में 150 बिजली के पोल का नुकसान हुआ है. पूरे कोल्हान में 300 बिजली के पोल का नुकसान हुआ है. वहीं कोल्हान में 90 ट्रांसफर्मर का नुकसान हुआ है. जिसमें पूर्वी सिहंभूम क शहरी क्षेत्रों में 20, घाटशिला क्षेत्र में लगभग 32, सरायकेला के चांडिल एवं अन्य क्षेत्र में 32 और पश्चिम सिहंभूम में 6 ट्रांसफर्मर खराब होने की सूचना मिली है.

सितंबर से काम करने लगेगा शिकायत कोषांग 

एक सवाल के जवाब में जीएम ने कहा कि सितंबर माह से शिकायत कोषांग काम करने लगेगा. इस संबंध में सभी एसडीओ को निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि सबडिविजन कार्यालय में बिजली की समस्या से संबंधित शिकायत के लिये एक नंबर रहेगा जिस पर लोग बिजली समस्या से संबंधित शिकायत 24 घंटे कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि अब लोगों को जेई अथवा एई को फोन नही करना पड़ेगा.

बकाएदारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि 10 हजार रुपये से ज्यादा बकाया रखने वाले उपभोक्तओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहे है. इस क्रम में अब तक लगभग 11 हजार लोगों के कनेक्शन काटा गया है. उन्होंने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में जांच के लिये 3 सदस्यीय टीम बनाई गई है, जिसमें इंजीनियर को शामिल किया गया है. जो महिने में दो बार नियमित रूप से जांच करते हैं. इसे भी पढ़ें: घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-a-paved-road-will-be-built-from-barajudi-chowk-to-bharat-sevashram-sangh-at-a-cost-of-3-5-crores/">घाटशिला:

बड़ाजुड़ी चौक से भारत सेवाश्रमसंघ तक साढ़े तीन करोड़ की लागत से बनेगी पक्की सड़क
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही