Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जैक की 9वीं कक्षा की टर्म वन परीक्षा शुरू, 1376 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से गुरुवार को नौवीं टर्म वन की परीक्षा शुरू हुई. यह परीक्षा जिले के कुल 67 केंद्रों पर हुई. इस परीक्षा में जिले के कुल 25042 शामिल हुए, जबकि 1376 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे. टर्म 1 की परीक्षा ओएमआर शीट पर हुई. पहली पाली में हिन्दी-ए, हिन्दी-बी और अंग्रेजी की परीक्षा हुई जबकि दूसरी पाली में गणित और विज्ञान की परीक्षा हुई. इस परीक्षा में प्रत्येक विषय से 40 अंकों के मल्टीपल च्वाइस प्रश्न पूछे गए, साथ ही 10 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-nomination-of-five-gram-panchayat-members-canceled-during-scrutiny-in-chandrapura-block/">बोकारो

:  चन्द्रपुरा प्रखंड में स्क्रूटनी के दौरान पांच ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन रद्द
टर्म वन की परीक्षा 50 अंक तथा टर्म टू की लिखित परीक्षा 50 अंको की होगी. दोनों परीक्षाओं के नंबरों को जोड़कर विद्यार्थियों का फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा. 6 मई को पेपर 2 में पहली पाली में सोशल साइंस और अन्य लैंग्वेज सब्जेक्ट की परीक्षा होगी, नौवीं कक्षा की परीक्षा छात्र छात्राओं के द्वारा चयनित 5 अनिवार्य विषयों भाषा-1, भाषा-2, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होनी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही