Jamshedpur (Sunil Pandey) : द्वारका शारदापीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती जी महाराज गुरूवार को जमशेदपुर पहुंचे. वे जे रोड सोनारी स्थित अपने भक्त इंद्रजीत मल्लिक के निवास पर ठहरे हुए हैं. शंकराचार्य मनोहरपुर स्थित समीज आश्रम (विश्व कल्याण आश्रम) में पांच दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर में भाग लेने के लिए वहां आए हुए थे. शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती जी से पहले उनके गुरुदेव ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज शिविर में भाग लेने के उपरांत जमशेदपुर अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए आते रहे हैं. उनके ब्रह्मलीन होने के उपरान्त स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज जमशेदपुर में पहली बार पधारे है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-relationship-made-on-the-pretext-of-girlfriend-married-another-girl-went-to-jail/">जमशेदपुर
: प्रेमिका को झांसा देकर बनाए संबंध, दूसरी युवती से की शादी, गया जेल
: इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में नवाचार एवं तकनीकी शिक्षा में महिलाओं की समानता के अधिकार पर हुई चर्चा [wpse_comments_template]
: प्रेमिका को झांसा देकर बनाए संबंध, दूसरी युवती से की शादी, गया जेल
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया दर्शन
शंकराचार्य जी महाराज के आने की खबर पाते ही भक्तों का इंद्रजीत मल्लिक के आवास पर तांता लग गया और कई लोग मंत्र दीक्षा लेने के लिए आये. राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबन्धन मंत्री बन्ना गुप्ता सपत्नीक शंकरचार्य के दर्शन करने के लिए आये. मंत्री ने शंकरचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं समीज आश्रम मनोहरपुर स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानन्द सरस्वती चिकित्सालय को बेहतर बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया. शंकराचार्य सदानंद सरस्वती जी 11 मार्च को रांची होते हुए अहमदाबाद के लिए प्रस्थान कर जाएंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-discussion-on-womens-right-to-equality-in-innovation-and-technical-education-at-the-institute-for-education/">जमशेदपुर: इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में नवाचार एवं तकनीकी शिक्षा में महिलाओं की समानता के अधिकार पर हुई चर्चा [wpse_comments_template]
Leave a Comment