Search

 
 
 

जमशेदपुर : जयपुर की सीईजी कंपनी तैयार कर रही है पारडीह में बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर का डीपीआर एवं बीड डॉक्यूमेंट

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सांसद विद्युत वरण महतो ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र की  कई महत्वपूर्ण सड़कों का मामला उनके समक्ष रखा. भारतमाला योजना के तहत एनएच 33 पर पारडीह काली मंदिर से पटमदा, कटिन, बांदवान, झीली-मिली,खतड़ा बांकुड़ा होते हुए दुर्गापुर तक एनएच निर्माण का मामला उठाया. इस संदर्भ में केंद्रीय मंत्री ने कहा इस सड़क का फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने का आदेश किया गया है. जिससे इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-body-of-tempo-driver-missing-since-morning-recovered-from-ulidih/">जमशेदपुर:

सुबह से लापता टेंपो चालक का शव उलीडीह से बरामद

31 अगस्त को मिल जाएगी कॉरिडोर की डीपीआर रिपोर्ट

वहीं पारडीह काली मंदिर से डिमना चौक के बीच बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर के संबंध में केंद्रीय मंत्री ने सांसद को बताया कि उक्त कॉरिडोर का डीपीआर एवं बीड डोक्यूमेंट जयपुर की मेसर्स सीईजी कंपनी तैयार कर रही है. 31 अगस्त तक रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगा. जिसके बाद उसे एनएचएआई को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-divisional-level-subroto-cup-football-match-will-be-organized-from-august-1-to-4/">जमशेदपुर

: एक से चार अगस्त के बीच प्रमंडलस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल मैच का होगा आयोजन

सीआरआईएफ फंड से दो सड़कों के निर्माण की मिली स्वीकृति

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री के समक्ष सांसद ने सीआरआईएफ फंड के तहत दो सड़कों के निर्माण का मामला रखा. उक्त सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा गया है. जिनमें पहली भूईयांसिनान से सुसनी भाया हाथी खेदा तक तथा दूसरी फूलडुंगरी एनएच 33 से झांटी झरना भाया बुरुडीह तक रोड का निर्माण का है. उक्त दोनों सड़कों के निर्माण की मंत्री ने तत्काल स्वीकृति प्रदान कर दी. सांसद श्री महतो ने कहा कि निकट भविष्य में सभी योजनाएं धरातल पर आ जाएगी और आम जनता इससे लाभान्वित होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ncp-yuva-morcha-launched-yuva-jagao-unemployment-bhagao-campaign-in-baridih/">जमशेदपुर

: बारीडीह में एनसीपी युवा मोर्चा ने चलाया ” युवा जगाओ बेरोजगारी भगाओ ” अभियान
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही