Search

 
 
 

जमशेदपुर : जल सहियाओं ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड जल सहिया कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को जिले की जल सहियाओं ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. मौके पर संघ की जिला अध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि बढ़ती महंगाई के इस दौर में उन्हें प्रतिदिन 30 रुपया से भी कम मानदेय मिलता है. जबकि उन्हें जो भी जिम्मेवारी दी जाती है  उसका वे पूरी तरह से अनुपालन करते है. उन्होंने कहा कि यदि वह लोग मनरेगा में मजदूरी करते तो प्रतिदिन 350 रुपया मिलेगा. अब तो कम मानदेय मिलने के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो गया है. संघ ने सरकार से जल सहियाओं का मानदेय बढ़ाने, स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधा देने की मांग की है. सहियाओं ने कहा है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया है, इसके बाद सभी विधायक एवं जनप्रतिनिधि के आवास पर धरना प्रदर्शन करेंगे. आज के प्रदर्शन में जिले के सभी प्रखंडों से लगभग 1900 जल सहिया शामिल थी. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/assistant-teachers-rallying-against-hemant-sarkar-will-lay-siege-to-cm-house-on-june-17/">हेमंत

सरकार के खिलाफ गोलबंद हो रहे सहायक अध्यापक, 17 जून को सीएम हाउस का करेंगे घेराव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही