Search

 
 
 

जमशेदपुर : सूर्य मंदिर में तीसरी सोमवारी को किया जाएगा जलाभिषेक

 
Jamshedpur (Raj Laxmi) : सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने गुरुवार तीसरी सोमवारी को जलाभिषेक यात्रा की तैयारी का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने बारीडीह बस्ती स्तिथ हरि मैदान एवं भोजपुर छठ घाट का दौरा किया. यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके नियमित कार्यक्रम स्थलों के प्रभारी को दिशा निर्देश दिए गए. विदित हो कि सूर्य मंदिर समिति द्वारा तीसरी सोमवारी के जलाभिषेक यात्रा के महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Bhojpur-Chhath-Ghat-1.jpg"

alt="" width="1599" height="720" /> इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-sp-reached-chauka-to-investigate-the-case-of-cheating-from-girls-questioned-37-girls/">चांडिल

: युवतियों से ठगी मामले की जांच करने चौका पहुंचे एसपी, 37 लड़कियों से की पूछताछ

हजारों श्रद्धालुओं के लिए की गई है जलाभिषेक की व्यवस्था

जलाभिषेक में हजारों श्रद्धालुओं के लिए की तैयारी की गई है. श्रद्धालु बारीडीह बस्ती स्थित भोजपुर छठ घाट सुवर्णरेखा नदी से कलश में जल उठाने के बाद सुबह छह बजे हरि मैदान में एकत्रित होंगे. वहां सात बजे संकल्प पूजन उपरांत जलाभिषेक यात्रा प्रारंभ होगी. हरि मैदान से यात्रा प्रारंभ होकर मर्सी हॉस्पिटल के सामने से गुजरते हुए बारीडीह बाजार गोलचक्कर से मेन रोड होते हुए सूर्यधाम पहुंच कर शिवालय में भोलेनाथ पर जल अर्पण कर पूर्ण होगी. श्रद्धालुओं के लिए मंदिर कमेटी द्वारा प्रसाद की व्यवस्था की गई है. कार्यक्रम स्थलों का जायजा लेने के दौरान दिनेश कुमार, भूपिंदर सिंह, राकेश सिंह, अमरजीत सिंह राजा, सुशांत पांडा, शशिकांत सिंह, महेंद्र यादव, शशि यादव एवं अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही