Search

 
 
 

जमशेदपुर : जम्मू अखाड़ा समिति करेगा 25 नवंबर को सामूहिक विवाह का आयोजन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जम्मू अखाड़ा समिति द्वारा 25 नवंबर को गरीब एवं असहाय लोगों के लिए सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा. उक्त जानकारी समिति के संरक्षक बंटी सिंह नें सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह केवल असहाय एवं असमर्थ के लिए 25 नवंबर को श्री श्री विजय मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा. इसमें 25 जोड़े लड़का-लड़कियों की शादी होगी. विधि विधान से शादी संपन्न होने के पश्चात उन्हें दहेज स्वरुप घरेलू सामान भी प्रदान किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-spirit-workers-strike-continues-seed-distribution-of-ravi-crop-likely-to-be-affected/">चाईबासा

: आत्मा कर्मियों की हड़ताल जारी, रबी फसल का बीज वितरण प्रभावित होने की संभावना

इच्छुक लोग 10 नवम्बर तक करा सकते हैं निबंधन

उन्होंने बताया कि सामाजिक रीति रिवाज से शादी के साथ ही उनका कोर्ट मैरिज भी कराया जाएगा. बंटी सिंह ने कहा कि इच्छुक लोग समिति में 10 नवंबर तक अपना निबंधन करा सकते हैं. आज के संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से वृजकिशोर सिंह, मधुसूदन गोस्वामी, रणवीर मंडल, राजा साव, काकोली मुखर्जी, आरती मुखी, रंजीता राय, विजय सिंह, रवि विश्वनाथ, केशवराव, संजय जयसवाल, पंकज उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही