Jamshedpur (Ashok Kumar) : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन मंगलवार को जुगसलाई में आरओबी का उद्घाटन किया है. सीएम के आरओबी जाने के कारण जिला प्रशासन ने विधि-व्यवस्था चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से जगह-जगह बेरिकेटिंग कर दिया. इस कारण जुगसलाई में जाम लग गई. इस जाम में एंबुलेंस फंसा गया. उक्त एंबुलेंस ब्रह्मानंद हॉस्पिटल मरीज को लाने जा रहा था. जाम के कारण दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानी हुई, क्योंकि बिष्टुपुर से स्टेशन की ओर जाने वाली एक सड़क को खोलकर रखा गया था. अन्य सड़कों पर बेरिकेटिंग कर दी गई थी.
इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-artists-of-ichagarh-rocked-people-in-bhopal-on-the-rhythm-of-chhau/">चांडिल
: ईचागढ़ के कलाकारों ने छऊ की ताल पर भोपाल में लोगों को झुमाया आरओबी खुलने पर स्टेशन-जुगसलाई मेन रोड पर जाम से मिलेगी मुक्ति

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/JUGSALAI-JAM-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> स्टेशन-जुगसलाई सड़क की बात करें तो मेन रोड पर समय के साथ ट्रैफिक की समस्या दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है. इस सड़क पर आम दिनों भी सड़क जाम की समस्या बनी रहती है. खासकर सुबह और शाम के समय इस सड़क से आवागमन करना वाहन चालकों के लिये दूभर हो जाता है. हालांकि आरओबी का उद्घाटन होने के बाद इसे आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा. इसके बाद यहां लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी.
इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-2023-pm-modi-said-the-budget-will-try-to-fulfill-the-hopes-and-aspirations-of-the-people/">बजट
सत्र 2023 : पीएम मोदी ने कहा, बजट लोगों की आशाओं, आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेगा सीएम के प्रस्थान के बाद जाम हटा
सीएम हेमंत सोरेन जुगसलाई में आरओबी का उद्घाटन करके प्रस्थान कर गए. इसके बाद लोगों को जाम से मुक्ति मिली. हालांकि सड़क जाम के बाद पुलिस आवागमन सामान्य करने में लगी रही. [wpse_comments_template]
Leave a Comment