Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो पुल पर लगा जाम, रेंगते रहे वाहन, परेशान रहे लोग

 
Jamshedpur : साकची हाथीघोड़ा मंदिर से मानगो वन विभाग तक बुधवार सुबह लगभग 9 बजे रोड जाम हो गया. इससे हजारों लोग परेशान हुए. मानगो पुल की जाम में ब्रहमानंद अस्पताल जा रही एक एंबुलेंस भी फंसी गई, जबकि स्कूलों बच्चों के दर्जनों वाहन भी जाम में फंसे रहे. दूसरी ओर, विभिन्न कंपनियों और कार्यालय ड्यूटी जाने वाले सैकड़ों दो-चार पहिया वाहन सवार मानगो पुल के दोनों ओर करीब एक घंटे तक फंसे रहे. जो जहां था वहीं रुका हुआ था. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-social-worker-karan-gorai-cooperated-in-the-work-of-goddess-durga-temple/">सरायकेला

: समाजसेवी करन गोराई ने किया देवी दुर्गा मंदिर के कार्य में सहयोग

काफी देर बाद जाम हटा

छोटा पुल पर आवाजाही ठप होने से साकची में मेरिन ड्राइव मोड़ और मानगो के बड़ा हनुमान मंदिर व डिमना रोड में पोस्ट ऑफिस रोड तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी. जाम के दौरान ट्रैफिक पुलिस भी लाचार दिखी. सायरन के बावजूद एंबुलेंस को चौक के बाद रास्ता नहीं मिल रहा था. काफी मशक्कत के बाद जाम खत्म हुआ. मालुम हो कि अक्सर मानगो पुल पर जाम लगता है जिस कारण लोगों को काफी समस्या होती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही