Jamshedpur ( Sunil Pandey) : अपर उपायुक्त जयदीप तिग्गा ने मंगलवार को जिले की वितीय वर्ष 2022-23 की विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा की. निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध सभी विभागों की बारी-बारी से समीक्षा की गई. समीक्षा में जिले के सभी विभागों की अपेक्षा बिजली विभाग का प्रदर्शन बेहतर रहा. विभाग के जमशेदपुर प्रमंडल ने निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध 145 प्रतिशत की वसूली की. इसी तरह मानगो प्रमंडल का 124 प्रतिशत, घाटशिला का 139 रहा. वाणिज्य कर (शहरी अंचल) ने 53 फीसदी, वाणिज्य कर (जमशेदपुर अंचल) 91 प्रतिशत, सिंहभूम अंचल 60 प्रतिशत, खनन विभाग 124 प्रतिशत, उत्पाद विभाग 99 प्रतिशत, परिवहन विभाग 115 प्रतिशथ, एमवीआइ 53 प्रतिशत रहा.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-safety-department-of-tata-steel-organizes-safe-talk-on-contractor-safety-management/">जमशेदपुर
: टाटा स्टील के सेफ्टी डिपार्टमेंट ने कॉन्ट्रैक्टर सेफ्टी मैनेजमेंट पर सेफ टॉक का किया आयोजन जेएनएसी राजस्व वसूली में पिछड़ा
जमशेदपुर के तीनों निकायों की राजस्व वसूली की बात करें तो मानगो नगर निगम एवं जुगसलाई नगर पर्षद की ओर से शत प्रतिशत का लक्ष्य पूरा किया गया. जबकि जेएनएसी का 95 प्रतिशत रहा. अन्य संभी विभागों के राजस्व संग्रहण में भी उपलब्धि संतोषजनक रही. अपर उपायुक्त ने बताया कि सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर अगले वित्तीय वर्ष में भी राजस्व संग्रह के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-citys-temperature-crossed-43-degree-celsius-people-were-troubled-by-the-scorching-heat/">जमशेदपुर
: शहर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा, भीषण गर्मी से परेशान रहे लोग [wpse_comments_template]
Leave a Comment