Search

 
 
 

जमशेदपुर : घर में ही हार से अंक तालिका में फिसड्डी जमशेदपुर एफसी

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की अंक तालिका में जमशेदपुर एफसी फिसड्डी हो गया है. जमशेदपुर एफसी का अंक तालिका में शून्य अंक हैं. मैच हारने के साथ ही उसका प्रदर्शन भी खराब रहा. इससे माना जा रहा है कि जमशेदपुर एफसी की अंक तालिका में खाता खोलने की राह आसान नहीं है. जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ियों ने शहर के फुटबॉल प्रेमियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. फुटबॉल प्रेमी अब जमशेदपुर एफसी के अगले मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं कि शायद उसमें उन्हें खुश होने का मौका मिले और उनकी टीम मैच जीतकर अंक बटोर सके. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-five-arrested-including-model-involved-in-brown-sugar-business/">रांची

: ब्राउन शुगर के कारोबार में शामिल मॉडल समेत पांच गिरफ्तार

अंक तालिका में केरला ब्लास्टर्स टॉप पर

अंक तालिका में केरला ब्लास्टर्स टॉप पर है. केरला ब्लास्टर्स की टीम ने एक मैच खेला है और जीता है. उसके 3 अंक हैं. इसी तरह ओडिशा, चेन्नइयन और बेंगलुरु ने भी एक-एक मैच खेलकर 3-3 अंक बटोरे हैं. हैदराबाद और मुंबई सिटी एफसी भी अब तक मैच नहीं जीत सकी है. फिर भी इन दोनों ने अपने प्रदर्शन से मैच ड्रा कर एक-एक अंक बटोरा है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-santhal-society-demanded-the-removal-of-jmm-nimdih-block-president/">चांडिल

: संथाल समाज ने की झामुमो नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष को हटाने की मांग

जमशेदपुर एफसी का अगला मैच मुंबई में 22 को

जमशेदपुर एफसी की टीम अब 22 अक्टूबर को मुंबई में मुंबई सिटी एफसी से भिड़ेगी. यह मैच मुंबई के मुंबई फुटबॉल अरेना मैदान में होगा. टूर्नामेंट के इस सीजन में मुंबई सिटी एफसी के खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं. मुंबई सिटी एफसी ने 9 अक्टूबर को हुए मैच में हैदराबाद से 3-3 पर मैच ड्रा किया था. जानकारों का मानना है कि 22 अक्टूबर को होने वाले फुटबॉल मैच में जमशेदपुर एफसी को खाता खोलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/ed-seeks-report-from-jharkhand-police-against-mining-firm-businessman-vinod-and-many-other-officers/">ईडी

ने खनन फर्म, व्यवसायी विनोद और कई अन्‍य IAS/IPS के खिलाफ झारखंड पुलिस से मांगी रिपोर्ट

आज शाम भिड़ेंगे ईस्ट बंगाल और गोवा

इंडियन सुपर लीग में बुधवार शाम ईस्ट बंगाल और गोवा का मैच कोलकाता में होगा. गुरुवार को नार्थ ईस्ट यूनाइटेड और हैदराबाद के बीच मुकाबला गुवाहाटी में होगा. शुक्रवार की शाम 7:30 बजे चेन्नईयन और बेंगलुरु की टीमें चेन्नई में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी. शनिवार को मुंबई सिटी और ओडिशा की टीम मुंबई में और रविवार को केरला ब्लास्टर्स और एटीके मोहन बागान के बीच कोच्चि में मैच होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही