Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जमशेदपुर गोल्डन बेबी लीग 2023 का शानदार आगाज

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर गोल्डन बेबी लीग 2023 के दूसरे संस्करण का खेल रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के आर्चरी मैदान में शुरू हुआ. जमशेदपुर एफसी ने झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन (जेएफए) और झारखंड स्पोर्टिंग एसोसिएशन (जेएसए) के सहयोग से आयोजित कर रहा है. इसके अंतर्गत अंडर-5, अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11 और अंडर-13 जैसी विभिन्न आयु वर्ग के कई अलग-अलग टीमों ने लीग के पहले दिन मैच खेले. अपने माता-पिता और प्रशिक्षकों की उपस्थिति में प्रतिभागियों ने विशेष रूप से प्रशिक्षकों द्वारा डिजाइन किए गए आयु के अनुसार प्रारूपों में मैच खेला और अपने प्रशिक्षण को जमीनी स्तर के कार्यक्रम में उपयोग किया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-now-the-ongoing-agitation-for-stoppage-of-trains-will-intensify-committee-formed/">चांडिल

: अब तेज होगा ट्रेनों के ठहराव को लेकर चल रहा आंदोलन, कमेटी गठित

प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी सहायता के लिए रहे उपलब्ध

10 महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 100 से अधिक टीमों के शामिल होने की उम्मीद है. जमशेदपुर एफसी से संबंधित जमीनी फुटबॉल स्कूल जैसे लोयला, कार्मेल और हिल टॉप स्कूल के साथ-साथ शहर भर की अन्य टीमों का प्रतिनिधित्व किया जाएगा. टूर्नामेंट के पहले दिन अंडर-5 श्रेणी से चार टीमें, और अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11 और अंडर-13 श्रेणियों में से प्रत्येक में दो टीमें शामिल हुईं. सभी मैच जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आर्चरी ग्राउंड में खेले गए. जेएफसी यूथ टीम (टीएफए) के पांच खिलाड़ी लीग में विभिन्न श्रेणियों में मैचों का संचालन करने के लिए मौजूद थे, जबकि प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी आवश्यकतानुसार सहायता के लिए उपलब्ध रहे. कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को जलपान भी कराया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही