Search

 
 
 

Jamshedpur : पीएम स्वनिधि लोन दिलवाने में जमशेदपुर अक्षेस झारखंड में नंबर वन

 
  • लक्ष्य से ज्यादा स्ट्रीट वेंडरों का कराया रजिस्ट्रेशन
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पीएम स्वनिधि आत्मनिर्भर योजना के तहत लक्ष्य से ज्यादा उपलब्धि हासिल करने पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में झारखंड में पहला स्थान मिला है. दूसरा स्थान देवघर और तीसरा स्थान चासनाला को मिला है. प्रदर्शन की रैकिंग पीएम स्वनिधि डॉट महुआ डॉट जीओवी डॉट इन ने जारी किया है. जमशेदपुर अक्षेस की सिटी मैनेजर विद्या कुमारी ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत 11 हजार स्ट्रीट वेंडरों को रजिस्टर्ड करने का लक्ष्य निर्धारित किया था. जिसके तहत जेएनएसी ने 12 हजार स्ट्रीट वेंडरों को रजिस्टर्ड कराया है. साथ ही इनमें से 8.5 हजार को 10 हजार लोन दिलवाया गया है. जबकि 1400 स्ट्रीट वेंडरों को 20 हजार और 253 स्ट्रीट वेंडरों को 50 हजार रुपये तक लोन दिलवाने में कामयाबी मिली है. रैंकिंग आंकलन में बेहतर प्रदर्शन के लिए जमशेदपुर अक्षेस को यह उपलब्धि हासिल हुई. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-lok-samparn-organized-mahabhog-on-third-monday/">Jamshedpur

: तृतीय सोमवारी पर लोक समपर्ण ने महाभोग का आयोजन किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही