Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सेवार्थ विद्यार्थी जमशेदपुर महानगर ने मानगो में शुरू की CUET-2023 के लिए नि:शुल्क कोचिंग

Jamshedpur (Anand Mishra) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के आयाम सेवार्थ विद्यार्थी (स्टूडेंट्स फ़ॉर सेवा) जमशेदपुर महानगर द्वारा मानगो स्थित साउथ पॉइन्ट स्कूल प्रांगण में CUET की फ्री कोचिंग क्लास शुरू की गई. ज्ञात हो इस वर्ष स्नातक में दाखिला लेने वाले विद्यार्थीयों को CUET परीक्षा देना अनिवार्य है. इस लिए सेवार्थ विद्यार्थी द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू की गई है. शनिवार को प्रथम दिन CUET की परीक्षा से सम्बंधित विस्तार पूर्वक बताया गया और रविवार से विभिन्न संकाय के विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों के शिक्षकों के द्वारा नि:शुल्क प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी. इसे भी पढ़ें  : किरेन">https://lagatar.in/truck-hits-kiren-rijijus-car-narrowly-escapes/">किरेन

रिजिजू की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे
सेवार्थ विद्यार्थी जमशेदपुर महानगर कार्य प्रमुख अभिषेक कुमार ने कहा कि सेवार्थ विद्यार्थी समाज एवं विद्यार्थियों के लिए सदैव सेवा भावना के साथ तत्पर रहा है. इस वर्ष सभी राजकीय विश्वविद्यालय में भी दाखिला लेने के लिए विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CUET-2023) की परीक्षा देना अनिवार्य कर दिया गया है, जिस वजह से विद्यार्थियों में काफी परेशानी उत्पन्न हुई है. उनकी परेशानियों को देखते हुए सेवार्थ विद्यार्थी (स्टूडेंट्स फॉर सेवा) के द्वारा निःशुल्क कोचिंग का व्यवस्था की गई है. यहां आगामी प्रतियोगिता परीक्षा के विषय पर विद्यार्थियों को अधिक से अधिक जानकारी दी जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा देने में आसानी हो. हमारे इस कार्य से कई विद्यार्थी लाभान्वित होंगे. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-technocrats-searching-for-solutions-by-being-locked-in-a-room/">धनबाद:

कमरे में बंद होकर समाधान तलाश रहे टेक्नोक्रेट्स
छात्र नेता बापन घोष ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम सेवार्थ विद्यार्थी के बैनर तले विद्यार्थियों को महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में दाखिला लेते वक्त यथासम्भव सहयोग किया जाता है. उस कड़ी में हम लोगो ने इस वर्ष नि:शुल्क कोचिंग की शुरुआत की है, जो आज से लेकर के विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CUET-2023) के अंतिम दिन तक चलेगी. इस समय मुख्य रूप से शिक्षक के रूप मे डॉ कमलेश कुमार कमलेन्दु, बापन घोष, महानगर सेवार्थ विद्यार्थी प्रमुख अभिषेक कुमार, कार्तिक झा, यश अग्रहरि, सिद्धार्थ सिंह, विकास, दीपक, विवेक, विशाल, राज, सौरभ, युवराज, अमन समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही