Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पासपोर्ट एप्लिकेशन की दृष्टि से जमशेदपुर दूसरे स्थान पर - मनीषा

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदुपर पासपोर्ट ऑफिस में औसतन प्रति दिन 100 आवेदन प्राप्त होते हैं. आवेदन की दृष्टि से जमशेदपुर रांची के बाद दूसरा बड़ा सेंटर है. उक्त बातें रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर मनीता के ने शुक्रवार को जमशेदपुर पासपोर्ट कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कही. उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रतिदिन 1500 पासपोर्ट आवेदन स्वीकार करने की क्षमता है. जिसको और बढ़ाने का प्रयास किए जा रहा है. मनीता ने कहा कि लोगों को आवेदन करने के बाद एक सप्ताह में पासपोर्ट मिल जाए. इसके रियल टाइम पुलिस वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य के सभी थानों को पासपोर्ट ऑफिस के सिस्टम से जोड़ा जा रहा है. ताकि पुलिस अधिकारी रियल टाइम में वेरिफिकेशन रिपोर्ट डिजिटल मोड में जमा कर सकें. वर्तमान में औसनत आवेदन करने के बाद लोगों को एक माह में पासपोर्ट मिल जा रहा है. वहीं तत्काल केटेगरी में आवेदन करने पर एक सप्ताह में लोगों को पासपोर्ट मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-chhau-dance-organized-on-masant-festival-in-simidiri-village/">चक्रधरपुर

: सिमिदीरी गांव में मासंत पर्व पर छऊ नृत्य आयोजित

कार्यशाला में तीनों जिले के पुलिस पदाधिकारी हुए शामिल

उन्होंने कहा कि पुलिस वेरिफिकेशन को डिजिटलाइज करने के उद्देश्य से शुक्रवार को कोल्हान स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है. जिसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां के पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए. मनीता ने बताया कि रांची के सभी थाने को पासपोर्ट ऑफिस के सिस्टम से जोड़ दिया गया है. जिससे जहां 52 दिन में पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट प्राप्त होते थे वो अब 10 दिनों में प्राप्त हो रहे हैं. जिससे लोगों को पासपोर्ट जल्दी मिल जा रहा है. पुलिस वेरिफिकेशन को डिजिटलाइज करने के लिए प्रमंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. इससे पूर्व दुमका, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पासपोर्ट लोगों की जरूरत है. सभी लोकसभा क्षेत्र में एक पासपोर्ट सेंटर है. लोगों को समय पर पासपोर्ट प्राप्त हो इसके लिए विदेश मंत्रालय द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही