Search

 
 
 

जमशेदपुर : आईडीटीआर के साथ जल्द ही एमओयू करेगी जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी अपनी छात्राओं को कुशल मानव संसाधन के रूप में तैयार करने की दिशा में प्रयासरत है. इसके तहत यूनिवर्सिटी जल्द ही विभिन्न संस्थानों के साथ एमओयू करेगी. यूनिवर्सिटी से मिली जानकारी के अनुसार छात्राओं के कौशल विकास के लिए यूनिवर्सिटी इंडो डेनिश टूल रूम (आईडीटीआर) एमओयू करेगीके साथ. वहीं आरवीएस कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी तथा एक्स आईटीआई कॉलेज गम्हरिया के साथ भी एमओयू करने की योजना है. इसे भी पढ़ें : सोमवार">https://lagatar.in/working-time-in-civil-court-will-change-from-monday-morning-court-ends/">सोमवार

से बदल जाएगा सिविल कोर्ट में कामकाज का समय, मॉर्निग कोर्ट खत्म
इस एमओयू से कॉलेज में पढ़ रही फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ, बायोटेक समेत अन्य विभागों की छात्राओं को समय-समय पर आईडीटीआर का भ्रमण कराया जाएगा. छात्राएं वहां उपलब्ध मशीनों एवं उससे जुड़ी जानकारियों से अवगत हो सकेंगी. वही आरबीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी तथा एक्स आईटीआई कॉलेज गम्हरिया मैं टीचिंग लर्निंग प्रोग्राम के तहत वहां का भ्रमण कर शिक्षक शिक्षिकाओं के अनुभव का लाभ ले सकेंगी. इसके साथ ही इन कालेजों के शिक्षक शिक्षिकाएं भी जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी और यहां के शिक्षक शिक्षिकाएं उक्त कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही