Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के लिए चलाया गया जन जागरण अभियान

 
JAMSHEDPUR (MUJTABA HAIDER RIZVI) : बागबेड़ा में रविवार को बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना और लाल बिल्डिंग से घाघीडीह जेल तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर बागबेड़ा महानगर विकास समिति और संपूर्ण घाघीडीह विकास समिति ने जन जागरण अभियान चलाया. इस अभियान के तहत बागबेड़ा के विभिन्न इलाकों में बैठक की गई. सुबोध झा, छोटे राय मुर्मू, ऋतु सिंह और कृष्णा चंद्र पात्रो के नेतृत्व में अलग-अलग जगह बैठक हुई. सुबोध झा ने हरहरगुट्टू शिव मंदिर में बैठक की. छोटे राय मुर्मू ने सोमाय झोपड़ी और कीताडीह में अमीना खातून की अध्यक्षता में बैठक हुई. कृष्णा पात्रो की अगुवाई में बड़ा नया बस्ती में बैठक की गई. बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने बताया कि 20 जून को साकची जाकर डीसी विजय यादव को ज्ञापन सौंपा जाएगा और बागबेड़ा जलापूर्ति योजना में निर्माण कार्य शुरू करने और लाल बिल्डिंग से घाघीडीह जेल तक सड़क निर्माण की मांग की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-yoga-festival-will-be-held-on-21st-june-at-transport-ground-of-agrico/">जमशेदपुर

: 21 जून को एग्रिको के ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित होगा योग महोत्सव

अधूरी पड़ी हुई है ग्रामीण जलापूर्ति योजना

बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना अभी अधूरी पड़ी हुई है. बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के आला अधिकारियों ने वादा किया था कि जल्द ही योजना में काम शुरू कर इसे पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन वह वादे पर खरे नहीं उतरे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही