Search

 
 
 

जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड ने जारी की प्रदेश पदाधिकारियों की पहली सूची

 

Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : कदमा के उलियान में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जनता दल यूनाइटेड युवा के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह शामिल हुए. वह रांची से जमशेदपुर पहुंचे थे. प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की. इस मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी के नेता धर्मेंद्र सिंह भोला अपनी पार्टी की सदस्यता छोड़ कर जनता दल यूनाइटेड युवा में शामिल हुए. उन्हें बैठक में मौजूद मुख्य अतिथि जनता दल यूनाइटेड (युवा) के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने पार्टी में शामिल कराया और पार्टी की सदस्यता दिलाई.

इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-in-the-light-of-mobile-the-deputy-commissioner-took-the-class-of-children-got-angry-seeing-the-arrangement/">घाटशिला

: मोबाइल की रोशनी में उपायुक्त ने ली बच्चों की क्लास, व्यवस्था देख भड़की 

बनाए गए दो उपाध्यक्ष 5 महासचिव व 11 सचिव

जनता दल यूनाइटेड (युवा) के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने बताया कि इस सूची में दो उपाध्यक्ष, पांच महासचिव और 11 सचिव के नाम हैं. प्रदेश उपाध्यक्ष गोड्डा के शीतल सिन्हा को बनाया गया है. हजारीबाग के अशोक कुमार भी उपाध्यक्ष बने हैं. उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड को झारखंड में मजबूत बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश पदाधिकारियों की दूसरी सूची भी जारी होगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही