Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 11 सूत्री मांगों को लेकर जनसेवक संघ ने डीसी ऑफिस के समक्ष दिया धरना

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जनसेवक संवर्ग के खिलाफ कृषि विभाग द्वारा नियुक्ति नियमावली एवं ग्रेड पे संबंधी अवांछनीय छेड़छाड़ और षड्यंत्र तत्काल बंद किया जाए. जनसेवक को पूर्व की भांति तकनीकी पद मानते हुए ग्रेड पे 4200 किया जाए. 2012 में नियुक्त सभी जिले में जन सेवकों को तत्काल एमएसीपी का लाभ दिया जाए. 2012 में नियुक्त जनसेवकों सहित राज्य स्तरीय वरीयता सूची अविलंब प्रकाशित की जाए. जनसेवकों की संपूर्ण सेवा 2011 जनसेवक भर्ती  नियमावली के तहत कृषि विभाग में वापस लेते हुए डीडीओ परिवर्तन का पत्र अविलंब निर्गत किया जाए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-youth-arrested-in-forgery-case-sent-to-jail/">चाईबासा

: जालसाजी के मामले में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
जनसेवक संवर्ग का पदनाम बदलकर कृषि प्रसार पर्यवेक्षक/प्रखंड उप कृषि पदाधिकारी किया जाए. जनसेवक संवर्ग को सीमित परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए. राज्य के सभी जिलों में 2401 वेतन शीर्ष सृजित किया जाए. झारखंड कृषि शिक्षा पर्षद अविलंब गठित करते हुए जनसेवकों की प्रोन्नति प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष सभी पदों पर की जाए, जनसेवकों को गैर कृषि कार्य से मुक्त किया जाए. पूर्व की भांति जनसेवकों के लिए निःशुल्क कृषि स्नातक की पढ़ाई करने की व्यवस्था की जाए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही