Search

 
 
 

जमशेदपुर : प्रत्येक सोमवार को सभी प्रखण्ड मुख्यालयों में आयोजित होगा जनता दरबार-डीसी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : अब जिला मुख्यालय के साथ प्रखंड मुख्यालयों में भी जनता दरबार आयोजित किया जाएगा. मंगलवार को उपायुक्त विजया जाधव ने सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को सभी प्रखंड मुख्यालयों में जनता दरबार आयोजित करने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि आम जनता के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार द्वारा संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिलना जरूरी है. इसलिए प्रखंड मुख्यालयों में जनता दरबार आयोजित किया जाना जरूरी है. जिससे लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, राशन, विभिन्न पेंशन, आवास, केसीसी ऋण, मनरेगा, जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र, भूमि संबंधी, बैंक, बिजली, पेयजल, मुकदमा संबंधी यू०आई०डी०, श्रम, कौशल विकास, नियोजनालय, कल्याण, कृषि संबंधी आदि योजनाओं को प्रत्येक सुयोग्य लाभुकों तक पहुंचाया जा सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-kargil-vijay-diwas-celebrated-in-abm-college/">जमशेदपुर:

एबीएम कॉलेज में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

बीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित होगा जनता दरबार

प्रखंडस्तर पर आयोजित होने वाले जनता दरबार की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी करेंगे. जिसमें प्रखण्ड स्तरीय सभी विभागीय पदाधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहेंगे. पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराह्न 4 बजे तक जनता दरबार आयोजित होगा. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को आदेश दिय गया है कि साप्ताहिक जनता दरबार में अपने स्तर से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराएं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-three-virtual-courses-of-masters-level-launched-in-xlri/">जमशेदपुर:

XLRI में मास्टर्स लेवल के तीन वर्चुअल कोर्स लांच
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही