Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को, शहर समेत जिले भर में 6244 परीक्षार्थी के लिए बनाये गये 14 परीक्षा केंद्र

Jamshedpur (Anand Mishra) : शनिवार (29 अप्रैल) को जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा होगी. इसके लिए शहर समेत जिले भर में 14 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा को लेकर शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि हर हाल में परीक्षा कदाचारमुक्त होनी चाहिए. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले से कुल 6244 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. परीक्षा सुबह 11.30 बजे से लेकर 1.30 बजे तक होगी. इसे भी पढ़ें : 9">https://lagatar.in/number-of-corona-infected-doubled-in-jharkhand-in-9-days-20-districts-affected/">9

दिन में झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या दोगुनी, 20 जिले चपेट में

परीक्षा केंद्र एवं परीक्षार्थियों की संख्या

  • सेंट्रल करीमिया प्लस टू हाई स्कूल साकची- 386
  • आरकेएम लेडी इंदर सिंह हाई स्कूल, इंद्रानगर- 505
  • गुरुनानक हाई स्कूल साकची- 417
  • सिस्टर निवेदिता गर्ल्स हाई स्कूल बर्मामाइंस- 564
  • श्यामा प्रसाद हाई स्कूल खासमहल- 662
  • संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर घाटशिला- 498
  • जीसीजेडी हाई स्कूल मुसाबनी - 558
  • बीडीएसएल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मुसाबनी- 317
  • नरसिंहगढ़ प्लस टू उच्च विद्यालय- 306
  • मनोहर लाल हाई स्कूल चाकुलिया- 602
  • बहरागोड़ा कॉलेज, बहरागोड़ा- 703
  • सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बहरागोड़ा- 306
  • केशरदा हाई स्कूल बहरागोड़ा- 208
  • साकची हाई स्कूल साकची- 212
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही