Search

 
 
 

जमशेदपुर : अमृत सरोवर योजना के तहत जुबली पार्क के जयंती सरोवर का होगा कायाकल्प

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : अमृत सरोवर योजना के तहत बिष्टुपुर के जुबली पार्क में स्थित जयंती सरोवर का कायाकल्प किया जाएगा. जयंती सरोवर का सौंदर्यीकरण होगा. इसे और गहरा करने की भी योजना है. जयंती सरोवर के कायाकल्प करने के लिए आरवीएस कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्र इसका अध्ययन कर रहे हैं. इसे लेकर सोमवार को आरवीएस इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज के 15 छात्रों और चार फैकल्टी की टीम ने जयंती सरोवर का जायजा लिया. इसके बाद जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के सभागार में एक बैठक हुई. इसमें आरवीएस कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के नोडल फैकल्टी गंगेश कुमार ठाकुर, फैकल्टी मनीष कुमार प्रभु, अभिषेक पांडे और राकेश बिहारी समेत 15 छात्रों ने जयंती सरोवर के कायाकल्प को लेकर अपने विचार रखे. जयंती सरोवर का विश्लेषण किया गया और सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल के छठे मापदंड सस्टेनेबल मैनेजमेंट वॉटर एंड सैनिटेशन पर मंथन हुआ. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-there-is-no-better-organization-in-the-country-than-lamps-all-farmers-are-associated-with-lamps-john-miran-munda/">चाईबासा

: देश में लैम्प्स से अच्छा कोई संस्था नहीं, सभी कृषक लैम्प्स से जुड़े : जॉन मिरन मुंडा

जेएनएसी व रेलवे करेगा सरोवर से निकली गाद का प्रयोग

छात्रों को बताया गया कि सरकार ने निर्देश दिया है की रेलवे और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया अमृत सरोवर मिशन के तहत तालाब से निकाली गई गाद और मिट्टी का प्रयोग अपनी परियोजना के लिए करेगा. जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने भी छात्रों को जयंती सरोवर के बारे में जानकारी दी. इस बैठक में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की नोडल अफसर क्रिस्टीना कच्छप, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विशेषज्ञ सौरभ कुमार, अमृता साक्षी, आरती कुमारी और अनुराग सिंह ने भी छात्रों को जयंती सरोवर से जुड़ी जानकारी दी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-joint-team-of-traffic-police-and-jnac-will-take-action-against-those-who-put-vehicles-in-no-parking-zone/">जमशेदपुर

: नो पार्किंग जोन में वाहन लगाने वालों पर कार्रवाई करेगी यातायात पुलिस व जेएनएसी की संयुक्त टीम

अमृत सरोवर योजना में चयनित हुए हैं छह तालाब

जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी ने बताया कि अमृत सरोवर योजना में अभी प्रदेश के छह तालाब चिन्हित हुए हैं. इनमें जमशेदपुर का जयंती सरोवर भी शामिल है. इसके अलावा रांची का बड़ा तालाब, हटिया डैम, हजारीबाग झील, धनबाद का राजेंद्र सरोवर और लोहरदगा का विक्टोरिया पॉन्ड का चयन किया गया है. छह तालाबों और झील का अध्ययन विभिन्न संस्थान की टीम के द्वारा किया जा रहा है. [wpse_comments_template]   .
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही