Search

 
 
 

जमशेदपुर : इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन के लिए जेसीईसीईबी 10 अक्टूबर को जारी करेगा मेरिट लिस्ट

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन के लिए झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेसीईसीईबी) द्वारा 10 अक्टूबर को सीट अलॉटमेंट से संबंधित मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. वर्तमान में जेसीईसीईबी की ओर से विद्यार्थियों को जेईई रैंकिंग के आधार पर नामांकन के लिए अपने पसंद के कॉलेजों को चुनने का अवसर दिया गया है. विद्यार्थी 8 अक्टूबर तक जेसीईसीईबी के वेबसाइट पर जेईई रैंकिग के आधार पर अपने पसंद का कॉलेज चुनने के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-caught-four-goat-thieves-red-handed-and-handed-them-over-to-the-police/">किरीबुरू

: ग्रामीणों ने चार बकरी चोर को रंगे हाथ पकड़ पुलिस को सौंपा
विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त आवेदनों के आधार पर 10 अक्टूबर को जेसीईसीईबी रैंकिंग के हिसाब से सीट अलॉटमेंट से संबंधित सूची जारी करेगा. जेसीईसीईबी द्वारा सूची जारी किए जाने के साथ ही 11 अक्टूबर से इंजीनियरिंग कॉलेजों में चयनित विद्यार्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू की जाएगी. साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-demands-education-minister-to-construct-three-school-buildings/">चाकुलिया

: विधायक ने शिक्षा मंत्री से तीन विद्यालय भवन का निर्माण कराने की मांग की
 [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही