Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जेसीईआरटी मई के अंत तक जारी करेगा मॉडल पेपर

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : झारखंड काउंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग द्वारा आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए मई माह के अंत तक मॉडल पेपर जारी किया जाएगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी सच्चिदानंद तिग्गा न बताया कि टर्म टू के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को परीक्षा पैटर्न समझने के उद्देश्य से जेसीईआरटी द्वारा मॉडल प्रश्न पेपर उपलब्ध कराया जाएगा. इससे बच्चे परीक्षा के पैटर्न को बेहतर ढ़ग से समझ कर परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे. जेसीईआरटी द्वारा अलग-अलग विषयों के शिक्षकों से मॉडल पेपर तैयार करवाया जाता है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-suci-burnt-effigy-of-cm-against-inflation-and-unemployment/">आदित्यपुर

: महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ एसयूसीआई ने सीएम का किया पुतला दहन

विद्यार्थी ऑनलाइन तैयारी करेंगे

उसके पश्चात जेसीईआरटी उन मॉडल पेपरों में संशोधन करके छात्रों को उपलब्ध कराता है. पूर्वी सिंहभूम जिला के शिक्षकों द्वारा मॉडल पेपर तैयार कर जेसीईआरटी को भेज दिया गया. जेसीईआरटी विद्यार्थियों को सभी विषयों के पांच-पांच सेट का मॉडल पेपर उपलब्ध कराएगा. स्कूल बंद होने के कारण विद्यार्थी ऑनलाइन तैयारी करेंगे. विद्यार्थियों के व्हाट्सएप ग्रुप में मॉडल पेपर भेजा जाएगा. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-suci-burnt-effigy-of-cm-against-inflation-and-unemployment/">आदित्यपुर

: महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ एसयूसीआई ने सीएम का किया पुतला दहन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही