Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेसीआई ने डीबीएमएस लिलिपुट स्कूल सोनारी का कराया जीर्णोद्धार

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : शहर की सामाजिक संस्था जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स द्वारा जीर्णोद्धार कराए गए सोनारी डीबीएमएस लिलिपुट स्कूल के भवन का उद्घाटन शनिवार को गुब्बारे उड़ाकर किया गया. इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी निर्मला बरेलिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में धालभूम शिक्षा एसडीओ आशीष पांडे, एशिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, समाजसेवी संतोष खेतान उपस्थित थे. मौके पर सभी अतिथियों ने जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स के प्रयासों की सराहना करते हुए समाज एवं जनहित के कार्यो में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-block-development-officer-inspected-the-schemes/">मुसाबनी

: प्रखंड विकास पदाधिकारी ने योजनाओं का किया निरीक्षण

समय-समय पर स्कूल को किया जाएगा अपग्रेड

कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीआई के संस्थापक अध्यक्ष तारा किशोर अग्रवाल ने की. उन्होंने बताया कि वे पिछले पांच वर्षों से इस स्कूल से जुड़े हुए है. इस स्कूल के सहयोग के लिए हमेशा गतिविधियां करते रहते हैं. इस वर्ष पूरे स्कूल परिसर की नवीनीकरण की योजना बनाई. जिसकी बहुत जरूरत थी. यह सारा काम गर्मी की छुट्टियों के दौरान पिछले दो महीनों के दौरान किया गया. वहीं जेसीआई के अध्यक्ष राहुल भालोटिया ने बताया कि यह वह स्कूल है जहां वंचित छात्र शिक्षा के लिए आ रहे हैं. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि समय-समय पर इस स्कूल को अपग्रेड करते रहेंगे. साथ ही इस स्कूल में छात्रों की संख्या और शिक्षा की गुणवत्ता को भी बढ़ाने की योजना बनाएंगे. उद्घाटन समारोह में जेसीआई रॉयल्स के सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही