Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: तिरंगा यात्रा को लेकर जेडीए ने की बैठक, 15 अगस्‍त को निकालेंगे ऑटो व कार रैली

Jamshedpur (Dharmendra Kumar): तिरंगा यात्रा को लेकर जमशेदपुर डिस्ट्रीब्युटर्स एसोसिएशन (जेडीए) की बैठक बुधवार को तुलसी भवन में हुई. बैठक में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा मनाये जा रहे अमृत महोत्सव पर "हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा " कार्यक्रम की चर्चा हुई. पीएम द्वारा शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान को कैट ने राष्ट्रीय स्तर पर सफल करने का संकल्प लिया है. कैट के साथ विभिन्न व्यापारिक एवं समाजिक संगठनों ने सुनिश्चित किया है कि जमशेदपुर में भी इसे भव्य रूप से मनाया जाएगा. इसे भी पढ़ें: सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-bjp-took-out-tricolor-yatra-in-hansal-rajnagar/">सरायकेला

: भाजपा ने राजनगर के हेंसल में निकाली तिरंगा यात्रा

बिष्‍टुपुर पोस्ट आफिस के पास से निकलेगी रैली

बैठक में निर्णय लिया गया कि जमशेदपुर डिस्ट्रीब्युटर्स एसोसिएशन (जेडीए) भी इस महोत्सव में भाग लेगी. इस अवसर पर रैली निकाली जाएगी. जिसमें तिरंगा से सुसज्जित कम से कम 50-60 ऑटो एवं फोर व्हीलर रहेंगे. यह रैली स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को बिष्‍टुपुर पोस्ट आफिस के पास से मेन रोड के रास्ते राम मंदिर से घूमकर वापस पोस्ट आफिस पहुंच कर संपन्न होगी.

बैठक में यह थे उपस्थित

बैठक में मुख्य रूप से सुरेश सोंथालिया, सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष (उद्योग)  महेश सोंथालिया, चैंबर के निवर्तमान महासचिव भरत वसानी, जेडीए अध्यक्ष गीतेश वार्ष्णेय, महासचिव दिलीप गोयल, सचिव निलेश वोरा, राजेश अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, शैलेश उपाध्‍याय, मुख्‍तार अहमद, गंगा प्रसाद, अमित साह और विनोद शर्मा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-utkal-sammelani-honored-students-who-passed-matriculation-in-mother-tongue/">सरायकेला

: मातृभाषा से मैट्रिक पास करने वाले विद्यार्थियों को उत्कल सम्मेलनी ने किया सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही