Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेडीसी कैरम चैंपियनशिप प्रतियोगिता सम्पन्न, 50 टीमों ने ली भागीदारी

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील के खेल विभाग ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय (15-16 जून) जेडीसी कैरम चैंपियनशिप का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ जीवन शैली के अभिन्न अंग के रूप में खेलों को बढ़ावा देना है. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील में एडवेंचर प्रोग्राम एंड स्पोर्ट्स के प्रमुख हेमंत गुप्ता, टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के साथ उपस्थित थे. चैंपियनशिप में कुल 50 टीमों ने भागीदारी की. जिसमें पुरुष वर्ग में 30 टीमें और महिला वर्ग में 20 टीमें शामिल थीं. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-mps-arrived-to-pay-homage-to-martyr-ganesh-hansda/">बहरागोड़ा

: शहीद गणेश हांसदा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सांसद

200 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

इस प्रतियोगिता में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. पुरुष वर्ग में 29 रोमांचक मैच हुए, जबकि महिला वर्ग में 19 करीबी कैरम मैच हुए. असाधारण कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए, टाटा स्टील लाइम प्लांट की पुरुष वर्ग की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता बनी. महिला वर्ग में एलडी3 की टीम विजयी रही. निष्पक्ष खेल और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रसिद्ध तकनीकी अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जिसमें तिलक राम, जसवंत, जे बेहरा, शिवा, एन दास व प्रसिद्ध तकनीकी अधिकारी शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही