Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जदयू नेताओं को 2024 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का मिला निर्देश

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  पुराना विधानसभा भवन रांची में शनिवार को जनता दल यूनाइटेड प्रदेश कमिटी की बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रदेश कमिटी के अध्यक्ष खीरू महतो ने की. उक्त बैठक में प्रदेश के सभी जिले के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद थे. इस दौरान संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की गई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने सभी जिला कमिटियों को 2024 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया. साथ ही इसके लिए अभी से ही प्रखंड व पंचायत स्तर पर कमिटी को मजबूत करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़े: किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-there-is-no-private-center-in-other-areas-including-saranda-constant-texts-are-coming-to-take-booster-dose/">किरीबुरु

: सारंडा समेत अन्य क्षेत्रों में नहीं है प्राइवेट सेंटर, बूस्टर डोज लेने के लिए आ रहें हैं निरंतर टेक्स्ट

जनता से जुड़ने व समस्याओं को सुलझाने का निर्देश

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला कमिटियों को निर्देश दिया की वे जनता से जुड़ें और उनकी समस्याओं को तत्परता से सुलझाएं. साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ें जिससे संगठन मजबूत हो सके. सभी पदाधिकारियों को अपने स्तर से सक्रीय रहकर गतिविधियां चलाने के लिए कहा गया. बैठक में जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव, सचिव अमित कुमार, महिला अध्यक्ष कुसुम देवी, कौशल कुमार के साथ विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अक्षय कुमार झा व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-easter-sunday-celebrated-with-joy-in-the-church-people-congratulated-each-other/">चाईबासा

: चर्च में हर्षोल्लास से मना ईस्टर संडे, लोगों ने एक दूसरे को दी बधाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही