Search

 
 
 

जमशेदपुर : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो 28 को आएंगे जमशेदपुर, संगठनात्मक बैठक में लेंगे हिस्सा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जनता दल यूनाइटेड जमशेदपुर महानगर की एक बैठक पार्टी कार्यालय सरकार बिल्डिंग साकची में हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के संगठनात्मक बैठक में जमशेदपुर आने पर उनका अभिनंदन किए जाने पर की गई. जनता दल यूनाइटेड के महानगर अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सह नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद खीरू महतो 28 को जमशेदपुर आ रहे हैं. राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद पहली बार जमशेदपुर आने पर उनका भव्य अभिनंदन करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-celebrated-dr-syama-prasad-mookerjees-sacrifice-day-as-memorial-day/">जमशेदपुर

: भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को स्मृति दिवस के रूप में मनाया

दौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति प्रत्याशी बनाए जाने का स्वागत

बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने झारखंड राज्य की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने का स्वागत किया गया. महानगर महिला कमिटी की अध्यक्ष कुसुम देवी ने बताया कि एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिए चयनित किया जाना गौरवांवित करने वाला है. इससे झारखंड का मान बढ़ेगा. बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने एनडीए सरकार के उक्त निर्णय को एतिहासिक बताया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ichagarh-police-station-in-charge-was-accused-by-the-businessman-of-blackmailing/">जमशेदपुर

: ईचागढ़ थाना प्रभारी पर व्यापारी ने लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप

बैठक में ये लोग थे मौजूद

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव योगेश, जिला अध्यक्ष विश्राम प्रसाद, अशोक कुमार, मनोज दास, भवेश कुमार, महासचिव अमित कुमार, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अक्षय कुमार झा, चंदन कुमार यादव, राजीव रंजन, रंजीत दास, सरिता देवी, संजय कुमार अमित कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tribal-organizations-open-front-against-those-who-molested-hitku-birsa-chowk/">जमशेदपुर

: हितकू बिरसा चौक से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ आदिवासी संगठनों ने खोला मोर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही