Search

 
 
 

जमशेदपुर : शहर में दो केंद्रों पर शांतिपूर्ण रही जेईई एडवांस की परीक्षा

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जेईई एडवांस की परीक्षा रविवार को देश भर में हुई. इस परीक्षा के लिए शहर में दो केंद्र बनाए गए थे. इनमें कदमा स्थित डीबीएमएस करियर एकेडमी और मानगो बिग बाजार के निकटस्थ आयन डिजिटल जोन शामिल है. इन दोनों केंद्रों पर लगभग 3000 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा दो पालियों में में एवं शांतिपूर्ण संपन्न हुई. पहली पाली में सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक पेपर वन की परीक्षा होई,, जबकि दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक पेपर 2 की परीक्षा हुई. परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया था. निर्धारित समय पर गहन जांच के पश्चात परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/two-laborers-from-jharkhand-also-died-in-odisha-train-accident/">ओडिशा

 ट्रेन हादसे में झारखंड के दो मजदूरों की भी मौत

रिजल्ट और महत्वपूर्ण तिथियां

आगामी 9 जून को जेईई एडवांस की वेबसाइट पर परीक्षार्थियों की कॉपी उनके रिस्पांस के लिए जारी की जाएगी. उसके बाद आगामी 11 जून को वेबसाइट पर प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी. परीक्षा के अंतिम रिजल्ट का प्रकाशन 18 जून को किया जाएगा. उसके बाद आर्किटेक्चर एप्टिट्यूड टेस्ट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 18 और 19 जून को किया जा सकेगा. ज्वाइंट सीट एलोकेशन (जोसा) की प्रक्रिया संभवत: 19 जून को शुरू होगी. वही 21 जून को सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक आर्किटेक्चर एप्टिट्यूड टेस्ट होगा. आर्किटेक्चर एबिलिटी टेस्ट का रिजल्ट की घोषणा 24 जून को की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही