Search

जमशेदपुर : शहर में दो केंद्रों पर होगी जेईई एडवांस की परीक्षा

Jamshedpur (Anand Mishra) : जेईई एडवांस की परीक्षा आगामी 4 जून को है. इस परीक्षा के लिए शहर में 2 केंद्र बनाए गए हैं. इनमें कदमा स्थित डीबीएमएस करियर एकेडमी और मानगो बिग बाजार के निकटस्थ ईऑन डिजिटल जोन शामिल है. इन दोनों केंद्रों पर लगभग 3000 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा दो पाली में होगी. पहली पाली मैं सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक पेपर वन की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक पेपर 2 की परीक्षा होगी. इसे भी पढ़ें : CM">https://lagatar.in/arvind-kejriwal-with-cm-hemant-brothers-relationship-with-hemant-ji-has-promised-support/">CM

हेमंत संग केजरीवाल PC LIVE : बोले – हेमंत जी से भाई का रिश्ता, दिया है समर्थन का वादा

रिजल्ट 18 जून को

आगामी 9 जून को जेईई एडवांस की वेबसाइट पर परीक्षार्थियों की कॉपी उनके रिस्पांस के लिए जारी की जाएगी. उसके बाद आगामी 11 जून को वेबसाइट पर प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी. परीक्षा के अंतिम रिजल्ट का प्रकाशन 18 जून को किया जाएगा. उसके बाद आर्किटेक्चर एप्टिट्यूड टेस्ट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 18 और 19 जून को किया जा सकेगा. ज्वाइंट सीट एलोकेशन (जोसा) की प्रक्रिया संभवत: 19 जून को शुरू होगी. वही 21 जून को सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक आर्किटेक्चर एप्टिट्यूड टेस्ट होगा. आर्किटेक्चर एबिलिटी टेस्ट का रिजल्ट की घोषणा 24 जून को की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp