Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 19 मार्च को साकची बंगाल क्लब में सजेगा जीण माता का दरबार

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : साकची बंगाल क्लब में 19 मार्च को जीण माता का भव्य 17वां वार्षिक महोत्सव मनाया जायेगा, जिसकी सभी तैयारियां पिछले दो माह से चल रही हैं. साकची बंगाल क्लब के एसी हॉल में दोपहर तीन बजे से मां भवानी जीण शक्ति का मंगल पाठ और संध्या आठ बजे से भजनों की अमृत वर्षा होगी. मंगल पाठ का कूपन पहले आओ-पहले पाओं की तर्ज पर होली के बाद 10 मार्च से भक्तों के बीच बांटी जायेगी. यह जानकारी जीण माता परिवार जमशेदपुर के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल एवं संस्थापक शंभू खन्ना ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. उन्होंने बताया कि मंगलपाठ करने के लिए जयपुर (राजस्थान) से रविश-सोनम सोनी की जोड़ी आ रही हैं. कोलकाता से भजन गायक हर्षिता डीडवानिया एवं विवेक शर्मा भजनों की अमृत वर्षा करेंगे. कोलकाता के कारीगर फूलों से माता का भव्य दरबार सजायेंगे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-villagers-of-rupushkundi-are-forced-to-live-in-darkness-for-four-days/">चाकुलिया

: चार दिन से अंधेरे में रहने को विवश है रूपुषकुंडी के ग्रामीण

इन जगहों पर मंगल पाठ का मिलेगा कूपन 

कार्यक्रम के संयोजक बजरंग अग्रवाल ने बताया कि साकची में मनोज इलेक्ट्रॉनिक्स, शंभू खन्ना मिल एरिया, अग्रवाल मेडिकल, अंजनी मेडिकल गोलमुरी और शोभा मेडिकल कदमा में मंगल पाठ का कूपन मिलेगा. इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में राज कुमार रिंगसिया, सुनील देबुका, जगदीश खेमका, मनीष खन्ना, आशीष खन्ना अनंत अग्रवाल आदि लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-pollution-control-board-issued-notice-to-hotels-sponge-iron-brick-kilns-crusher-industries/">आदित्यपुर

: होटल, स्पॉन्ज आयरन, ईंट भट्ठे, क्रशर उद्योगों को प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने किया नोटिस जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही