Search

 
 
 

जमशेदपुर : जीण माता का सिंघारा उत्सव 15 अगस्त को

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्वारा मंगलवार (15 अगस्त) को जीण माता का सिंघारा एवं झूलन उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आयोजित होने वाले इस धार्मिक महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल, संस्थापक शंभू खन्ना एवं कोषाध्यक्ष विनोद खन्ना ने बताया कि साकची अग्रसेन भवन में मां भवानी जीण शक्ति का मंगल पाठ और साथ ही संध्या में भजनों की अमृत वर्षा होगी. मंगलपाठ का वाचन करने के लिए कोलकाता से आमंत्रित कलाकार रितेश बरनवाल एवं सीतु राजस्थानी आ रही हैं. शहर के प्रसिद्ध गायक महावीर अग्रवाल मुन्ना भजनों की अमृत वर्षा करेंगे. कोलकाता के कारीगरों द्वारा फूलों से माता का भव्य दरबार सजाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-construction-work-of-the-culvert-is-lying-half-incomplete-for-15-years/">चाईबासा

: 15 साल से आधा-अधूरा पड़ा है पुलिया का निर्माण कार्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही