Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जेम्को के सेवानिवृत कर्मी के क्वार्टर की खिड़की तोड़कर गहनों की चोरी

Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत क्वार्टर नंबर 9 टाटा नगर फाउंड्री निवासी दिलीप कुमार सामंतो के घर चोरों ने रविवार की रात हाथ साफ कर दिया. दिलीप सोमवार की सुबह उठे तो क्वार्टर के एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. उन्होंने पीछे की खिड़की से जाकर देखा तो खिड़की टूटी हुई थी और कमरे से सामान गायब था. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और बस्ती के एक बच्चे को खिड़की से कमरे में भेजकर दरवाजा खोलवाया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-baihatu-and-dodari-water-supply-scheme-succumbed-to-corruption-anger-among-villagers/">किरीबुरू

: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी बाईहातु व दोदारी जलापूर्ति योजना, ग्रामीणों में आक्रोश
दिलीप जेम्को के सेवानिवृत कर्मी हैं. दिलीप ने बताया कि रात को उसी कमरे में टीवी देखने के बाद वे कमरे में सोने चले गए थे. घर में पत्नी थी. बेटा काम से शहर से बाहर गया है और बहू मायके गई है. सुबह जब वे उठे तो एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. पीछे खिड़की के पास गए तो खिड़की का एक रॉड टूटा हुआ था. कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था. दिलीप के अनुसार घर से लगभग 1.5 लाख रुपए के गहनों की चोरी हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही