Search

 
 
 

जमशेदपुर: पार्लर में मसाज के दौरान पर्स से उड़ा लिये 10 लाख के जेवर

 
Jamshedpur : पार्लर में जाते समय शहर के लोग अब सावधान हो जायें. पार्लर में मसाज कराने के लिये गयी एक युवती के पर्स से 10 लाख रुपये के जेवर उड़ा लिये गये. घटना की जानकारी मिलते ही युवती पार्लर में पहुंची, लेकिन पार्लर मालिक ने साफ कह दिया कि उनके यहां से चोरी नहीं हुई है. इसके बाद मामला आजादनगर थाने तक पहुंचा. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-bjym-leader-harsh-vardhan-commits-suicide-by-hanging/">जमशेदपुर:

भाजयुमो नेता हर्षवर्धन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भाई के घर आयी थी शादी समारोह में

अमृता श्रीवास्तव ने बताया कि वह अपने भाई के घर मानगो के कंचननगर शंकोसाई रोड नंबर एक में आयी हुई थी. इस बीच वह मंगलवार को वह न्यू पुरूलिया रोड स्थित क्लर्ज पार्लर में मसाज कराने के लिये गयी हुई थी. इस बीच उसके पास एक पर्स भी था. मसाज कराने के बाद जब वह अपने भाई के घर पर पहुंची, तब पर्स से 10 लाख का जेवर गायब पाया.

क्या था पर्स में

अमृता का अनुसार पर्स में डायमंड का कान की बाली, डायमंड का लॉकेट, सोने की अंगूठी, सोने का ब्रेसलेट, सोने का मंगलसूत्र, सोने का चेन, कान की दो पीस बाली आदि पर्स में था. अमृता ने बताया कि उसने सभी सामानों को पर्स के भीतर एक पैकेट में रखा था. अचानक से सबकुछ होने पर अमृता खासा परेशान है. वहीं पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने का काम कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-in-parsudihs-metal-om-technic-company/">जमशेदपुर

: परसुडीह के मेटल ओम टेक्निक कंपनी में चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही