Ashok kumar Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के परमेश्वर कॉलोनी के रहने वाले सुनील कुमार राय अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए रांची गये हुए थे. इस बीच चोरों ने मकान का ताला तोड़कर 9 लाख रुपये मूल्य के जेवरातों की चोरी कर ली. पड़ोस के लोगों ने उन्हें दूसरे दिन घटना की जानकारी दी. इसके बाद वे अपने घर पर पहुंचे और घटना की लिखित शिकायत मानगो थाने में जाकर की. इसे भी पढ़ें:चांडिल">https://lagatar.in/chandil-due-to-financial-constraints-attempted-suicide-by-drinking-pesticide/">चांडिल
: आर्थिक तंगी से कीटनाशक पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
: घाटशिला चौड़ाइबुरा में टांगी से हमला, तीन [wpse_comments_template]
: आर्थिक तंगी से कीटनाशक पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
15 दिन पहले गये थे रांची
सुनील कुमार का कहना है कि वे 15 दिनों से अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए परिवार समेत रांची में ही रह रहे थे. इस बीच उन्हें पड़ोस के लोगों ने एक फरवरी को सूचना दी की उनके मकान का ताला टूटा हुआ है और घर के सामान भी बिखरे हुए हैं. इसके बाद वे रांची से मानगो पहुंचे. यहां पर देखा कि कमरे में सामान बिखरे हुए हैं और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ है.सूचना पर पुलिस पहुंची जांच करने
चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार मौके पर पहुंचे और आस-पड़ोस के लोगों से भी घटना के बारे में पूछताछ की. वहीं सुनील कुमार का कहना है कि घर में तीन लाख के डायमंड के जेवरात, 6 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात के अलावा नकदी भी चोरों के हाथ लगे हैं. पुलिस आस-पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर चोरों का टोह ले रही है. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-attack-with-a-hanger-in-ghatshila-chodaibura-three-injured/">जमशेदपुर: घाटशिला चौड़ाइबुरा में टांगी से हमला, तीन [wpse_comments_template]
Leave a Comment